फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हौसले को सलाम: नाव से नदी पार कर लगाया स्वास्थ्य शिविर, एसएन में बीमार को चिकित्सक ने कक्ष से बाहर दिया उपचार

Tue, 14 Sep 2021 01:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 Sep 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
Crossing River By Boat Health Depatment Team Reached Village For Treatment
आगरा: नाव से गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को नाव से नदी पार कर बाह के कल्यानपुर भरतार गांव में बीमार लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। गांव में 75 लोगों की जांच कर दवाएं दी गईं। इससे पहले प्रधान मुन्नी देवी के नेतृत्व में गांव के लोगों ने टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में वृद्ध मां बीमार बेटे को लेकर दूसरी मंजिल पर नहीं पहुंच सकी तो चिकित्सक ने खुद नीचे आकर इलाज किया। वृद्धा ने चिकित्सकों का आभार जताया। शिविर में शामिल रहे डॉ बीपी बिछौलिया ने बताया कि गांव में 17 बुखार को मरीज मिले। 12 के रक्त के नमूने लिए गए। एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया।


 
Crossing River By Boat Health Depatment Team Reached Village For Treatment
आगरा: नाव से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ठीक इसी अंदाज में गांव के लोगों को कोरोना का सुरक्षा कवच देने पहुंची थी। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी और उनके बेटे नरायन सिंह भदौरिया ने बुखार फैलने की सूचना सीएचसी अधीक्षक को दी थी। इस पर टीम नाव से यमुना नदी पार की। इसके बाद करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंची। 
Crossing River By Boat Health Depatment Team Reached Village For Treatment
आगरा: गांव में चिकित्सकों का हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान मुन्नी देवी और उनके बेटे नरायन सिंह भदौरिया ने बुखार फैलने की सूचना सीएचसी अधीक्षक को दी थी। इस पर टीम नाव से यमुना नदी पार की। इसके बाद करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Crossing River By Boat Health Depatment Team Reached Village For Treatment
आगरा: चिकित्सक ने ओपीडी से बाहर निकलकर दिया उपचार - फोटो : अमर उजाला
दूसरी मंजिल पर नहीं पहुंच सका मरीज, चिकित्सक ने नीचे आकर किया इलाज 
शाहगंज निवासी मक्को के बेटे इकबाल का इलाज एसएन से चल रहा है। बिस्तर पर लेटे रहने से उसकी पीठ पर एलर्जी हो गई। सोमवार को वृद्धा इकबाल को लेकर अस्पताल पहुंची। त्वचा रोग विभाग दूसरी मंजिल पर होने के कारण वृद्धा मक्को बेटे को लेकर ओपीडी तक नहीं पहुंच सकीं। वृद्धा ने विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर को परेशानी बताई। उन्होंने साथी चिकित्सक को नीचे भेजा और मरीज की जांच कराई। वार्ड ब्वॉय से दवा मंगवाकर तीमारदार को दी।
 
विज्ञापन
Crossing River By Boat Health Depatment Team Reached Village For Treatment
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

आगरा में 45149 को लगा टीका
आगरा में सोमवार को 309 बूथों पर 45149 लोगों को टीका लगाया गया, लेकिन लक्ष्य से एक बार फिर पिछड़ गए। शासन से 70 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। जिला अस्पताल, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी समेत कई बूथों पर शुरूआती तीन घंटे मारामारी रही। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 309 बूथों पर 36463 लोगों को पहली और 8686 लोगों को दूसरी डोज लगी है। देहात में टीकाकरण कम हुआ। प्रति ब्लाक तीन हजार लोगों के टीका का लक्ष्य मिला था, लेकिन इससे लगभग आधे को ही टीका लग पाया।
UP: आगरा: पूर्व महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा को वेब सीरीज का ऑफर, कहा- पुलिस विभाग से इस्तीफा मंजूर होने का मलाल
फिरोजाबाद में नहीं सुधर रहे हालात: दो दिन में 16 मरीजों की मौत, 151 पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed