फिरोजाबाद शहर में शनिवार रात मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में कुछ युवाओं ने नारेबाजी की। इससे अन्य लोग दहशत में आ गए। साढ़े दस बजे के बाद नारेबाजी भी थम गई। हालांकि यहां पर फायरिंग की सूचना भी मिली है।
2 of 5
फिरोजाबाद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शहर के हुंडवाला बाग, मालवीय नगर, उर्वशी रोड चौकी गेट, मोहल्ला शेख लतीफ में कई लोग गलियों में निकल आए और छतों पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत हो गई।
3 of 5
थाना रसूलपुर पर तैनात पुलिसफोर्स
- फोटो : अमर उजाला
मालवीय नगर से दहशत के कारण कुछ परिवारों के लोग घरों से निकलकर रेलवे लाइन के सहारे आ गए। कुछ इसी तरह की स्थिति रसूलपुर क्षेत्र में बनी यहां पर भी लोग गलियों में आकर नारे लगाने लगे थे। मोहम्मदगंज क्षेत्र में फायरिंग की सूचना पर पुलिस फोर्स पीएसी को लेकर दौड़ा। रात साढ़े दस बजे करीब रसूलपुर क्षेत्र में भी भारी मात्रा में फोर्स पहुंच गया था। इसके बाद नारेबाजी थम गई लेकिन रात भर लोगो में दहशत कायम रही।
4 of 5
फिरोजाबाद में एडीजी, आईजी सहित पुलिस अफसरों ने किया दौरा
- फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार क्षेत्र में दुकानों में आगजनी की अफवाहें फैलाई गई। जिसके बाद कई व्यापारी मौके पर दौड़े। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
5 of 5
कमिश्नर और एडीजी फिरोजाबाद में कैंप के दौरान
- फोटो : अमर उजाला
शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए रविवार को सीआरपीएफ ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी फिरोजाबाद पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।