{"_id":"6307c2113c9c7616e921b24f","slug":"villagers-left-villages-due-to-chambal-floods-in-bah-and-pinahat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flood in Chambal: आगरा के बाह-पिनाहट में बाढ़ से बेकाबू हो रहे हालात, बीहड़ के टीलों पर कट रही रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood in Chambal: आगरा के बाह-पिनाहट में बाढ़ से बेकाबू हो रहे हालात, बीहड़ के टीलों पर कट रही रात
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गांव पुरा भगवान में बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा की बाह तहसील के गांव पुरा भगवान में बाढ़ से हालात बेकाबू हो रहे हैं। बीहड़ में बसा यह गांव चारों तरफ बाढ़ से घिर गया है। घरों में पानी भर गया है। कई मकान डूब चुके हैं। बाढ़ से जान बचाने के लिए लोगों ने टीलों पर डेरा डाल लिया। तीन दिन से यहीं रात काट रहे हैं। संकट के बीच ग्रामीण खानपान की समस्या से जूझ रहे हैं। ज्यादातर राशन घरों में रह गया है, थोड़ा बहुत राशन लेकर आए हैं, वह भी खत्म होने वाला है।
पुरा भगवान गांव के बाहर टीलों पर 500 से अधिक लोग हैं। उनके चारों तरफ पानी है, लेकिन पीने को पानी नहीं। उनके कंठ प्यासे हैं। 10 किमी दूर से पानी लाते हैं, लेकिन पूर्ति नहीं हो रही। मजबूरी में बाढ़ का पानी ही छानकर पीना पड़ रहा है। उधर, टीलों से ही गांव में डूबते हुए अपने मकानों को देख उनके आंसू छलक आते हैं।
2 of 5
गांव पुरा भगवान में बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
पिनाहट में बाढ़ ने 26 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। चंबल शाम छह बजे खतरे के निशान से सात मीटर (करीब 21 फुट) ऊपर 137 मीटर पर पहुंच गई। नदी में 26.48 लाख क्यूसेक पानी की आवक है, जिससे शुक्रवार को हालात और बिगड़ने की आशंका है। इससे पहले 1996 में सर्वाधिक जलस्तर 136.60 मीटर रहा था। जिसके 26 साल बाद बाह, पिनाहट और जैतपुर तीन ब्लॉक में 38 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
3 of 5
टीलों पर गांव पुरा भगवान के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बीहड़ में बसे 20 गांव में हालात खराब हैं। रास्तों पर 10 से 20 फुट तक पानी भरा है। घर डूब गए हैं। लोग सामान लेकर छतों पर फंसे हुए हैं। बाढ़ग्रस्त गांव के लोग ऊंचे टीलों पर डेरा डाल रहे हैं। जबकि सैंकड़ों बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं बाढ़ से घिरे गांव में फंसे हुए हैं। चंबल का रौद्र रूप देखकर एक तरफ प्रशासन के हाथ-पांव फूल रहे हैं, दूसरी तरफ राहत व बचाव के इंतजाम धूल चाट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गांव पुरा भगवान में बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
पुरा भगवान गांव की सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई। टिन्नैतपुर तक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। ट्रैक्टर और बाइक से ही इस रास्ते से गुजर सकते हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम इसी रास्ते से होकर गांव पहुंची। गांव से करीब 500 मीटर पहले टीलों पर कई परिवार तंबू लगाकर रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को यहां प्रधान ने लंगर लगाया, तो पेट की आग बुझी।
विज्ञापन
5 of 5
बीहड़ के टीले पर ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से इनके खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। टीले से एक किमी दूर उनका गांव चमक रहा है। रास्ता पानी में डूबा है। गांव तक पहुंचने के लिए एक नाव है। तीन दिन से अंधेरे में डूबे इस गांव में 15 मकान जलमग्न हो चुके हैं। टीले पर मिले गांव के करन सिंह ने बताया कि पीने को पानी नहीं है। पुरा बागराज के प्रधान शेर बहादुर सिंह उर्फ बदले जादौन ने बताया कि मैं अपनी तरफ से ग्रामीणों के लिए खाने की व्यवस्था कर रहा हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।