फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood in Chambal: चंबल की बाढ़ ने तोड़ा 26 साल का रिकॉर्ड, 20 गांवों में भरा पानी, छतों पर फंसे लोग

Thu, 25 Aug 2022 10:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Aug 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Chambal floods broke the record of 26 years water level seven meters above danger mark in Pinahat Agra
चंबल में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

चंबल का बीहड़ बाढ़ में डूब गया है। बृहस्पतिवार को आगरा के पिनाहट में बाढ़ ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चंबल शाम छह बजे खतरे के निशान से सात मीटर (करीब 21 फुट) ऊपर 137 मीटर पर पहुंच गई। नदी में 26.48 लाख क्यूसेक पानी की आवक है, जिससे शुक्रवार को हालात और बिगड़ने की आशंका है।


 
इससे पहले 1996 में सर्वाधिक जलस्तर 136.60 मीटर रहा था। जिसके 26 साल बाद बाह, पिनाहट और जैतपुर तीन ब्लॉक में 38 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बीहड़ में बसे 20 गांव में हालात खराब हैं। रास्तों पर 10 से 20 फुट तक पानी भरा है। घर डूब गए हैं। लोग सामान लेकर छतों पर फंसे हुए हैं। बाढ़ग्रस्त गांव के लोग ऊंचे टीलों पर डेरा डाल रहे हैं। जबकि सैंकड़ों बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं बाढ़ से घिरे गांव में फंसे हुए हैं। चंबल का रौद्र रूप देखकर एक तरफ प्रशासन के हाथ-पांव फूल रहे हैं, दूसरी तरफ राहत व बचाव के इंतजाम धूल चाट रहे हैं।

Chambal floods broke the record of 26 years water level seven meters above danger mark in Pinahat Agra
गांव गोहरा के घरों में भरा पानी, छतों पर फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला
सर्वाधिक बाढ़ से प्रभावित 20 गांवों मऊ की मढै़या, गोहरा, रानी पुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरना पुरा, डगोरा, कछियारा, रेहा, उमरैठापुरा, भगवान पुरा, पुरा डाल, पुरा शिवलाल, बीच का पुरा, क्योरी, कुंवर खेड़ा, धांधू पुरा, सिमराई, जेबरा, जगतू पुरा में माल का भारी नुकसान है। 6 गांवों गोहरा, रानी पुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरना पुरा, भगवान पुरा गांव में फंसे लोगों को स्टीमर से निकालने की कवायद हो रही है। 
Chambal floods broke the record of 26 years water level seven meters above danger mark in Pinahat Agra
ग्रामीणों को स्टीमर से निकाला जा रहा - फोटो : अमर उजाला
पर्याप्त स्टीमर नहीं होने से सैंकड़ों लोग बेबस और लाचार हैं। बृहस्पतिवार सुबह कमिश्नर अमित गुप्ता ने पिनाहट में बढ़ते चंबल नदी के जलस्तर का जायजा लिया। उधर, डीएम और एसएसपी ने बाह के झरनापुरा व गोहरा गांव में हालात देखे। एसडीएम रतन वर्मा ने बताया कि बचाव व राहत कार्यों में तेजी के लिए राज्य आपदा नियंत्रण बल (एसडीआरएफ) और जल पुलिस को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chambal floods broke the record of 26 years water level seven meters above danger mark in Pinahat Agra
घर में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

खाली हुआ मऊ की मढै़या गांव

बाढ़ में टापू बना मऊ की मढ़ैया गांव खाली हो गया है। गांव के तीन परिवार पुतईं, बंटू, राजू के परिवारों ने सबसे आखिर में घर छोड़ा। तीनों का कहना है चंबल की बाढ़ ने गांव के आसपास खेत डूबे हैं। पशु बीहड़ में फंसे हैं।  
विज्ञापन
Chambal floods broke the record of 26 years water level seven meters above danger mark in Pinahat Agra
बाढ़ में डूबा स्कूल - फोटो : अमर उजाला

खेत पर फंसे बुजुर्ग को बचाया

रानी पुरा गांव के 70 साल के अमर सिंह ऊंचाई वाले इलाके के अपने खेत पर फंस गए थे। जानकारी पर प्रधान भूरे सिंह स्टीमर लेकर पहुंचे और उन्हें सुरक्षित निकाला। गांव पहुंचने पर अमर सिंह बोले घुटनों तक बाढ़ का पानी भरने से बचने की उम्मीद छोड़ दी थी।   
                                            
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed