आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की जसवंत नगर कॉलोनी में सोमवार की रात शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच हुए बवाल में एक की जान चली गई, जबकि चार घायल हो गए। आरोपी पक्ष के लोग घर से फरार हो गए हैं। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मंगलवार को खाकी के साये में दुल्हन की विदाई हुई।
2 of 7
घटना में घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
जसवंत नगर कालोनी निवासी रामनिवास शर्मा की बेटी मीनू की बरात सोमवार रात को आगरा कैंट क्षेत्र से आई थी। शादी का कार्यक्रम शाहदरा स्थित केला देवी मैरिज होम में चल रहा था। कॉलोनी में ही रामनिवास के घर से 200 मीटर की दूरी पर जयवीर के भाई महावीर की बेटी पूजा की शादी थी।
3 of 7
मृतक धीरज का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह के दौरान महावीर का बेटा प्रदीप की बाइक रामनिवास के घर आए बराती से टकरा गई। इस पर बरातियों ने उसकी पिटाई कर दी। प्रदीप ने घरवालों को फोन कर दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग आ गए। जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस बवाल में गोली लगने से गोली दुल्हन मीनू के जीजा खंदौली के नगला नीम निवासी धीरज की मौत हो गई।
4 of 7
घटनास्थल पर टूटी पड़ी कुर्सियां
- फोटो : अमर उजाला
घटना में दुल्हन मीनू के भाई आकाश, योगेश, मामा फिरोजाबाद निवासी कमलेश और दिनेश घायल हुए हैं। परिवार के लोग उनका उपचार करा रहे हैं। इस कारण परिवार में कोई नहीं था। इस पर पुलिस ने सोमवार देर रात जैसे-तैसे मीनू के फेरों की रस्म अदा करवाई।
5 of 7
पुलिस की मौजूदगी में हुई दुल्हन की विदाई
- फोटो : अमर उजाला
जयवीर पक्ष के लोग घरों से फरार हो गए। इस पर पूजा की शादी की रस्में भी पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुईं। उसे मंगलवार सुबह तकरीबन दस बजे विदा कराया गया। वहीं दोपहर एक बजे पुलिस की मौजूदगी में मीनू की विदाई हुई। शाम चार बजे उसके जीजा के मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।