फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: 'हम जा रहे हैं, मकान बिकाऊ है' लिखकर परिवार ने छोड़ा घर, जानिए क्या है वजह

Sat, 25 Dec 2021 12:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Dec 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
victim family left house due to fear of dabnags in agra
घर छोड़कर जाता पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

आगरा जनपद के कस्बा पिनाहट के मोहल्ला ताल निवासी एक परिवार ने अपना घर छोड़ दिया। परिवार के लोगों ने अपने घर की दीवार पर लिखा है कि दबंगों की वजह से हम लोग घर छोड़कर जा रहे हैं। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामला दो परिवारों में मारपीट का है। इसमें रिपोर्ट दर्ज है। अब पीड़ित परिवार ने एक और तहरीर दी है। इसकी जांच की जा रही है। 



मोहल्ला ताल की पार निवासी रामजी लाल ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें कहा कि 19 दिसंबर को वह अपने घर पर बच्चों के साथ खाना खा रहा था। तभी मोहल्ले के ही रामदीन अपने परिवार के साथ घर में आया। गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों और चाकू से हमला बोल दिया। घर में आग लगा दी। घर में रखे सामान को भी लेकर चले गए।

victim family left house due to fear of dabnags in agra
पीड़ित रामजी लाल - फोटो : अमर उजाला
रामजी लाल का आरोप है कि उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि आरोपी परिवार धमकी दे रहा है। इससे वो दहशत में हैं। इस कारण रामजीलाल ने शुक्रवार को अपने घर के बाहर दीवार पर लिखा कि वह दबंगों के कारण परिवार के साथ घर छोड़कर जा रहा है।
victim family left house due to fear of dabnags in agra
थाना पिनाहट आगरा - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष पिनाहट सर्वेश कुमार का कहना है कि दोनों परिवार में झगड़ा हुआ था। इस पर रामदीन और रामजीलाल के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। दोनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केस में विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
victim family left house due to fear of dabnags in agra
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष ने कहा कि अब रामजीलाल घर में लूट और आगजनी का आरोप लगा रहा है। इसकी जांच में पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी जांच चल रही है। मोहल्ले के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
victim family left house due to fear of dabnags in agra
पीड़ित ने दीवार पर लिखा- हम घर छोड़कर जा रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
आरोपी रामदीन का कहना है कि रामजी लाल का आरोप गलत है। उन्होंने रामजी लाल के परिवार को कोई धमकी नहीं दी है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed