आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित कलाल खेरिया में 8.20 लाख रुपयों से भरा एटीएम उठाकर ले जाने वाले बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। हाईवे पर न गश्त थी और न ही चेकिंग की जा रही थी। यही वजह है कि 15 मिनट में दो कुंतल वजनी एटीएम कार में रखकर बदमाश आसानी से भाग निकले। एटीएम उठाकर ले जाने वाले बदमाशों की संख्या पांच थी। चार दुकान के अंदर आए थे। एटीएम को फर्श से उठाकर दुकान के बाहर रख दिया। पांचवां बदमाश गाड़ी लेकर आया। सीसीटीवी फुटेज में महिंद्रा क्वांटो कार नजर आ रही है। मगर, उसका नंबर नहीं दिख रहा है।
{"_id":"61c6b12b38800e15171d26e0","slug":"agra-atm-theft-case-police-negligence-exposed-thee-suspended-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में एटीएम चोरी का मामला: बदमाशों ने 15 मिनट में 'गायब' कर दिया दो कुंतल का एटीएम, पुलिस सोती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में एटीएम चोरी का मामला: बदमाशों ने 15 मिनट में 'गायब' कर दिया दो कुंतल का एटीएम, पुलिस सोती रही
Sat, 25 Dec 2021 11:20 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखा एक बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी केबिन से चोरी हुआ एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए एटीएम में सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। दुकान के अंदर और बाहर कोई कैमरा नहीं था। अलार्म भी नहीं लगा था। एटीएम को फाउंडेशन बनाकर फिट नहीं किया गया था, जिससे वह आसानी से फर्श से उठा लिया गया। अमूमन फाउंडेशन बनाया जाता है, जिससे एटीएम को फर्श से उठाया नहीं जा सके। मगर, टाटा इंडिकैश के एटीएम में ऐसा नहीं था।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा एक बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पास में ही एचडीएफसी बैंक का एटीएम है। इसके बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। इस कैमरे पर बदमाशों ने टेप चिपका दिया। वहीं दुकान मालिक अरुण कुमार की जूते की दुकान पर एक कैमरा लगा हुआ है। यह बदमाशों को नजर नहीं आया। इसी कैमरे में वारदात करते बदमाश नजर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह
बदमाशों के अंदाज से यही लग रहा है कि उन्होंने पहले रेकी कर रखी थी। इसके बाद वारदात करने आए हैं। एटीएम में गार्ड की भी तैनाती नहीं थी। इसलिए उन्होंने इस एटीएम को चुना। पुलिस ने मशीन में लगे अंदरूनी कैमरे के फुटेज कंपनी से मांगे हैं, जिससे बदमाशों के चेहरे दिख सकें।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश टाटा इंडिकैश कंपनी का एटीएम उठाकर ले गए हैं। एटीएम में 8.20 लाख रुपये कैश था। सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिले हैं। टीमों को लगाया गया है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश टाटा इंडिकैश कंपनी का एटीएम उठाकर ले गए हैं। एटीएम में 8.20 लाख रुपये कैश था। सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिले हैं। टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
खाली पड़ा एटीएम का केबिन (फाइल)
पहले भी टूटे एटीएम
एटीएम की सुरक्षा के प्लान कागजों पर ही तैयार किए जा रहे हैं। यही वजह है कि शहर और देहात में एटीएम टूटने और उठाकर ले जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
- 24 जून 2019 को फतेहपुर सीकरी में बदमाश ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का एटीएम उखाड़कर ले गए थे।
- 24 फरवरी 2019 को थाना अछनेरा क्षेत्र में जयपुर हाईवे स्थित कौरई टोल प्लाजा के पास एक कॉलेज के बाहर लगा बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाड़ दिया गया था।
- सदर में एटीएम को काटकर कैश निकाल लिया गया था।
- आवास विकास कॉलोनी में एटीएम को खोलकर कैश निकाल लिया गया था।