ब्रज में वसंत पंचमी पर 40 दिवसीय फाग महोत्सव (होली) का शुभारंभ हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह शृंगार आरती के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अबीर-गुलाल से होली खेली गई। इस दौरान मंदिर में प्रेमरूपी रंगों की ऐसी बरसात हुई, जिसमें भक्त सराबोर हो गए। मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
2 of 8
बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा
- फोटो : अमर उजाला
ऋतुराज वसंत के आगमन पर शृंगार आरती के बाद ठाकुर बांकेबिहारी महाराज ने वसंती पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के सेवायतों ने चांदी के थालों में हरा, लाल, वसंती, गुलाबी और पीले रंग का गुलाल भक्तों पर डाला।
3 of 8
बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा
- फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर रंगों के मिलन से मंदिर में इंद्रधनुषी छटा बिखर गई। मंदिर सेवायत सुगंधित अबीर गुलाल श्रद्धालुओं पर उड़ा रहे थे। श्रद्धालुओं में बांकेबिहारी के दर्शन और ठाकुरजी का प्रसादी अबीर गुलाल शरीर पर डलवाने की होड़ मची रही।
4 of 8
बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ने बताया कि सर्वप्रथम वसंत पंचमी पर ठाकुरजी के गालों पर गुलाल लगाया जाता है। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल उड़ने के साथ ही ब्रज की परंपरागत होली के शुभारंभ हो जाता है।
5 of 8
वसंत पंचमी पर प्राचीन केशवदेव मंदिर में सजावट
- फोटो : अमर उजाला
'ऋतुराज' के स्वागत में ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में भी वसंती छटा बिखरी। राजाधिराज ने पीत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन किए। वहीं प्राचीन ठाकुर श्री केशव देव मंदिर में वसंत उत्सव की धूम है।