फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल की मासूम की मददगार बनी खाकी, महिला दरोगा ने रक्तदान कर निभाया इंसानियत का फर्ज

Mon, 07 Dec 2020 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Up Police Sub Inspector Donate Blood Save Child Life
रक्तदान करतीं महिला दरोगा डेजी पंवार - फोटो : अमर उजाला
खाकी ने एक बार फिर ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज निभाया। तीन साल की बच्ची को रक्त देने के लिए थाने आए पिता की गुहार पर महिला दरोगा ने रक्तदान कर मासूम की जान बचाई।
Up Police Sub Inspector Donate Blood Save Child Life
महिला दरोगा डेजी पंवार - फोटो : अमर उजाला
महिला दरोगा डेजी पंवार ने अस्पताल में जाकर रक्तदान किया और बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। वहीं रक्तदान कर अपने कार्यालय में कार्य किया। 
Up Police Sub Inspector Donate Blood Save Child Life
रक्तदान करतीं महिला दरोगा डेजी पंवार - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली तीन साल की बच्ची की 20 दिन पहले तबियत खराब हो गई थी। निजी अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा था। थाना हरीपर्वत प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि बच्ची सिबी को रक्त कम होने की समस्या हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Police Sub Inspector Donate Blood Save Child Life
महिला दरोगा डेजी पंवार - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बाग फरजाना स्थित अस्पताल में उसे भर्ती कराया है। बच्ची आईसीयू में है और उसका रक्त ग्रुप ए निगेटिव है। इस कारण रक्त मिलने में समस्या आ रही थी। 
विज्ञापन
Up Police Sub Inspector Donate Blood Save Child Life
रक्तदान के बाद कार्यालय में कार्य करतीं महिला दरोगा डेजी पंवार - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह पिता भाय सिंह ने थाने आकर रक्त दिलाने के लिए गुहार लगाई। थाने में महिला दरोगा डेजी पंवार का ब्लड ग्रुप ए निगेटिव है। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो वह रक्तदान के लिए तैयार हो गई। उन्होंने अस्पताल में जाकर रक्तदान किया और बच्ची के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। पिता ने दरोगा के इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed