फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहपुर सीकरी स्मारक में पुलिस पर हमला, लपकों ने किया पथराव, पर्यटकों में मची भगदड़

Mon, 28 May 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा) Updated Mon, 28 May 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal guide attacked police outside fatehpur sikri fort
लपकों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में रविवार दोपहर लपकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। एक सिपाही पत्थर लगने से घायल हो गया। इस पर पुलिस ने हवाई फायरिंग कर लपकों को खदेड़ा। बाद में सात लपकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ के पांच बच्चों को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान सैलानी सहमे रहे।

फतेहपुर सीकरी स्मारक में पुलिस पर हमला, लपकों ने किया पथराव, पर्यटकों में मची भगदड़

Illegal guide attacked police outside fatehpur sikri fort
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने गुल्सितां पार्किंग, शाहकुली और स्मारक क्षेत्र में लपकों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया था। पांच लपके पकड़ लिए थे। इनमें से एक किसी तरह छूटकर भाग निकला। उसके पीछे पुलिस दौड़ी तो वो बादशाही दरवाजे से होकर दरगाह की तरफ पहुंच गया।

फतेहपुर सीकरी स्मारक में पुलिस पर हमला, लपकों ने किया पथराव, पर्यटकों में मची भगदड़

Illegal guide attacked police outside fatehpur sikri fort
Illegal guide attacked police
वहां उसके साथियों ने पुलिस को घेर लिया और पथराव कर दिया। सैलानियों पर दबाव बनाकर 10 से 20 गुना दाम तक में चादर बेचने वाले लपके अपने साथ ईंट और पत्थर भी रखते हैं।  इससे पर्यटकों में भगदड़ मच गई। लोग दहशत में आए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी स्मारक में पुलिस पर हमला, लपकों ने किया पथराव, पर्यटकों में मची भगदड़

Illegal guide attacked police outside fatehpur sikri fort
स्मारक पर खड़ पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
लपकों ने यह हल्ला मचा दिया कि पुलिस जूते पहनकर दरगाह के अंदर आई। इस हल्ले को सुनकर कई और लोग लपकों के साथ पुलिस के खिलाफ हो गए। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर सबको खदेड़ा और छूटकर भागे लपके को पकड़ लिया।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी स्मारक में पुलिस पर हमला, लपकों ने किया पथराव, पर्यटकों में मची भगदड़

Illegal guide attacked police outside fatehpur sikri fort
Illegal guide attacked police - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार लपके बल्ला पुत्र गफ्फार, शकील पुत्र सईद, चुन्नू पुत्र रईस, यूनुस पुत्र इशाक, साबिर पुत्र फैयाज, नदीम पुत्र सलीम, इस्लाम पुत्र इशाक हैं। सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि लपकों के शरणदाताओं को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस दरगाह के अंदर नहीं गई, सिर्फ बादशाही दरवाजे तक अभियान चलाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed