फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: महिला सिपाही को इस्तीफे संग डेढ़ लाख रुपये के भुगतान का नोटिस, कहा-मौका मिला तो आजमा सकती हूं मॉडलिंग

Mon, 13 Sep 2021 02:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 Sep 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Up Police Gave Notice To Woman Cop Priyanka Mishra Will Set In Modeling
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
रिवाल्वर के साथ वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं सिपाही प्रियंका मिश्रा का 12 दिन बाद रविवार को इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी ने मंजूर कर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट से परेशान होकर इस्तीफा दिया था। वह पुलिस लाइन में ड्यूटी दे रही थीं। वहीं प्रियंका मिश्रा को पुलिस महकमे ने एक लाख 52 हजार रुपये जमा करने का नोटिस भी दिया है। प्रियंका मिश्रा का कहना है कि वे अभी दूसरी नौकरी की तैयारी करेंगी और मौका मिला तो मॉडलिंग में भी जा सकती हैं। एसएसपी का कहना है कि पुलिस विभाग की ट्रेनिंग के दौरान उन पर रुपये खर्च हुए थे।

 
Up Police Gave Notice To Woman Cop Priyanka Mishra Will Set In Modeling
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : विज्ञप्ति
कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती हुई थीं। झांसी में ट्रेनिंग के बाद पहली तैनाती थाना एमएम गेट में मिली थी। उन्होंने वर्दी में रिवाल्वर के साथ एक वीडियो बनाया था। इसमें बैकग्राउंड म्यूजिक चल रहा था। 24 अगस्त को यह वीडियो वायरल हो गया था। इसकी जानकारी पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। 
Up Police Gave Notice To Woman Cop Priyanka Mishra Will Set In Modeling
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
सिपाही के बारे में सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे थे। इससे परेशान होकर सिपाही ने 31 अगस्त को अपना इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी को सौंप दिया था। एसएसपी ने इस्तीफा मिलने पर जांच कराई। सीओ सदर ने जांच की। इस दौरान सिपाही गैरहाजिर भी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Police Gave Notice To Woman Cop Priyanka Mishra Will Set In Modeling
आगरा के एसएसपी मुनिराज जी. - फोटो : अमर उजाला
नौ सितंबर को उन्होंने पुलिस लाइन में आमद करा ली। रविवार को भी ड्यूटी की। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। 
विज्ञापन
Up Police Gave Notice To Woman Cop Priyanka Mishra Will Set In Modeling
38 हजार से ज्यादा हुए फॉलोवर - फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर 38 हजार से अधिक फॉलोअर्स
रिवाल्वर के साथ वीडियो बनाने वाली सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा भले ही मंजूर हो गया है, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके फालोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने अपने एकाउंट में कई और वीडियो शेयर किए हैं। सिपाही ने लाइन हाजिर होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। इसमें उन्होंने इस्तीफा देने और ट्रोल नहीं करने की बात कही थी। तब उनके तीन हजार फालोअर्स थे। मगर, रविवार तक उनके 38500 फॉलोअर्स हो गए। उनके फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

आगरा: रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाने वाली महिला सिपाही का इस्तीफा मंजूर, पुलिस की ड्यूटी से 'छुट्टी'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed