{"_id":"613f169e66fd596af579d873","slug":"up-police-gave-notice-to-woman-cop-priyanka-mishra-will-set-in-modeling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: महिला सिपाही को इस्तीफे संग डेढ़ लाख रुपये के भुगतान का नोटिस, कहा-मौका मिला तो आजमा सकती हूं मॉडलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: महिला सिपाही को इस्तीफे संग डेढ़ लाख रुपये के भुगतान का नोटिस, कहा-मौका मिला तो आजमा सकती हूं मॉडलिंग
Mon, 13 Sep 2021 02:45 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिवाल्वर के साथ वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं सिपाही प्रियंका मिश्रा का 12 दिन बाद रविवार को इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी ने मंजूर कर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट से परेशान होकर इस्तीफा दिया था। वह पुलिस लाइन में ड्यूटी दे रही थीं। वहीं प्रियंका मिश्रा को पुलिस महकमे ने एक लाख 52 हजार रुपये जमा करने का नोटिस भी दिया है। प्रियंका मिश्रा का कहना है कि वे अभी दूसरी नौकरी की तैयारी करेंगी और मौका मिला तो मॉडलिंग में भी जा सकती हैं। एसएसपी का कहना है कि पुलिस विभाग की ट्रेनिंग के दौरान उन पर रुपये खर्च हुए थे।
Trending Videos
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा
- फोटो : विज्ञप्ति
कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती हुई थीं। झांसी में ट्रेनिंग के बाद पहली तैनाती थाना एमएम गेट में मिली थी। उन्होंने वर्दी में रिवाल्वर के साथ एक वीडियो बनाया था। इसमें बैकग्राउंड म्यूजिक चल रहा था। 24 अगस्त को यह वीडियो वायरल हो गया था। इसकी जानकारी पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही के बारे में सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे थे। इससे परेशान होकर सिपाही ने 31 अगस्त को अपना इस्तीफा एसएसपी मुनिराज जी को सौंप दिया था। एसएसपी ने इस्तीफा मिलने पर जांच कराई। सीओ सदर ने जांच की। इस दौरान सिपाही गैरहाजिर भी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के एसएसपी मुनिराज जी.
- फोटो : अमर उजाला
नौ सितंबर को उन्होंने पुलिस लाइन में आमद करा ली। रविवार को भी ड्यूटी की। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन
38 हजार से ज्यादा हुए फॉलोवर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर 38 हजार से अधिक फॉलोअर्स
रिवाल्वर के साथ वीडियो बनाने वाली सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा भले ही मंजूर हो गया है, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके फालोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने अपने एकाउंट में कई और वीडियो शेयर किए हैं। सिपाही ने लाइन हाजिर होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। इसमें उन्होंने इस्तीफा देने और ट्रोल नहीं करने की बात कही थी। तब उनके तीन हजार फालोअर्स थे। मगर, रविवार तक उनके 38500 फॉलोअर्स हो गए। उनके फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।
आगरा: रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाने वाली महिला सिपाही का इस्तीफा मंजूर, पुलिस की ड्यूटी से 'छुट्टी'