फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: महिलाओं ने सिपाही का फोड़ा सिर, वीडियो बनाने पर खोया आपा

Mon, 08 Oct 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 08 Oct 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
up police constable attack by women
इसी घर में सुअर घुसने के बाद विवाद। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में पुलिस पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना जगदीशपुरा के नगला बेरी में सामने आया। यहां एक घर में सुअर घुसने पर वाल्मीकि और जाटव समाज के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी-27 का सिपाही सत्यवीर वीडियो बनाने लगा।

up police constable attack by women
इसी से वीडियो बनाया जा रहा था. - फोटो : अमर उजाला

ये महिलाओं को पसंद नहीं आया और सिपाही को घेर लिया। उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। उसका सिर फोड़ दिया। दरोगा नेक सिंह ने बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी पत्थर मारे। क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। बाद में तीन थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

up police constable attack by women
पीआरवी से पहुची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

घटना रात तकरीबन साढ़े नौ बजे की है। लोगों ने बताया कि अमर सिंह के घर के सामने कूड़ा पड़ा रहता है। यहां पर सुअर घूमते हैं। एक सुअर अमर सिंह के घर में आ गया। इस पर अमर सिंह पक्ष का अशोक और लालू वाल्मीकि से विवाद हो गया। उनमें मारपीट होने लगी।

किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पीआरवी-27 पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
up police constable attack by women
पुलिस ने लाठी लहराई। - फोटो : अमर उजाला

सिपाही सत्यवीर ने एमडीटी से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर अमर सिंह पक्ष की महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने हमला कर दिया। पथराव से अफरातफरी मच गई। सिपाही का सिर फोड़ दिया। वहीं उसकी एमडीटी भी लूट ली। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
up police constable attack by women
मौके पर पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर थाना सिकंदरा, जगदीशपुरा और शाहगंज का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने अमर सिंह के घर में दबिश दी। महिलाएं मिलीं। एमडीटी को बरामद कर लिया गया। सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा का कहना था कि अगर, किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिलेगी तो पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed