{"_id":"6075b8f68ebc3e59047623ca","slug":"up-panchayat-chunav-2021-nomination-in-firozabad-by-candidate-of-panchayat-elections","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: कोई घूंघट में पहुंचा तो किसी ने बैलगाड़ी से पहुंचकर भरा पर्चा, तस्वीरों में देखें नामांकन के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: कोई घूंघट में पहुंचा तो किसी ने बैलगाड़ी से पहुंचकर भरा पर्चा, तस्वीरों में देखें नामांकन के रंग
Wed, 14 Apr 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:03 AM IST
सार
किसी ने पति तो किसी ने बेटे के सहारे से किया नामांकन, पढ़ी लिखी महिलाएं भी ज्यादा कुछ बोलने से बचीं
विज्ञापन
पंचायत चुनाव 2021: फिरोजाबाद में नामांकन के लिए पहुंचीं महिलाएं व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद में पंचायत चुनाव के लिए आधी आबादी मंगलवार को ब्लॉकों के साथ जिला मुख्यालय पर भी घूंघट की ओट में नामांकन करने पहुंची। प्रधानी के साथ-साथ बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन करना था। कतार में अवश्य महिलाएं खड़ीं थी लेकिन पास में उनके पति या फिर परिवार का कोई सदस्य सक्रिय दिखाई दे रहा था। महिलाओं को घूंघट में देखकर हर कोई यही सवाल करता दिखाई दिया कि आखिर जीतने के बाद प्रधानी कैसे चलाएंगी। क्योंकि कई उम्मीदवार तो कुछ पूछने पर पति की ओर इशारा करती दिखाई दीं।
पंचायत चुनाव का नामांकन करने आईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सदर ब्लॉक की बात करें तो सोफीपुर से प्रधान पद का नामांकन दाखिल करने पहुंची मीनाक्षी देवी वैसे तो एमए तक पढ़ी थीं। घूंघट ओढ़े मीनाक्षी से पूछा तो पढ़ाई के बारे में तो बता दिया लेकिन विकास की बात की तो उनके साथ आए लोग बोले नाली खंड़जा एवं पेयजल की किल्लत दूर करेंगे। पढ़े लिखे प्रधान के तौर पर कुछ नया किए जाने के सवाल पर चुप्पी साध गई। रेखा देवी मेहरी गांव से बीडीसी का नामांकन दाखिल करने को पहुंची। घूंघट की ओट में रेखा देवी ने कहा इंटर तक पढ़ाई की है। चंद्रवार ग्राम पंचायत से प्रधान पद का नामांकन दाखिल करने पहुंची रेनू देवी लंबा घूंघट किए थीं। शिक्षा के सवाल पर कहा कि हाईस्कूल तक पढ़े हैं। प्रधान पद का नामांकन दाखिल करने आए हैं। बुजुर्गों के लिहाज के कारण घूंघट ओढ़ा है। यह गिनी चुनी महिलाएं ही नहीं बल्कि जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन दाखिल करने कई महिला प्रत्याशी घूंघट की ओट में दिखाई दीं। महिलाओं को घूंघट में देखकर हर कोई यही बोला कि आखिर यह क्या विकास कार्य कराएंगी। क्योंकि अभी खुद ही घूंघट की ओट में हैं।
बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
बैलगाड़ी से नामांकन दाखिल करने पहुंचे मुख्यालय
फिरोजाबाद जिला पंचायत के वार्ड संख्या 22 से निर्दलीय उम्मीदवार रामदत्त उर्फ बॉबी नगउआ अपना नामांकन दाखिल करने बैलगाड़ी से जिला मुख्यालय तक पहुंचे। उनके समर्थकों का आरोप है कि वह गाड़ी से नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। लेकिन ब्लॉक फिरोजाबाद के पास उनकी एक गाड़ी को पुलिस ने सीज कर दिया। इसके कारण बॉबी उर्फ नगउआ ने नंगे पैर एवं बैलगाड़ी पर बैठकर नामांकन दाखिल करने को जिला मुख्यालय पहुंचे।

नामांकन के लिए लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
थर्मल स्क्रीनिंग मशीन खराब, खत्म हुआ सैनिटाइजर
एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा ने नामांकन के पहले दिन मंगलवार को दोपहर पौनेे तीन बजे करीब सदर ब्लॉक पहुंचे। कोविड हेल्प डेस्क पर देखा तो वहां सैनिटाइजर खत्म होचुका था। स्टाफ से थर्मल स्क्रीनिंग करने को कहा तो उन्होंने मशीन से चेक कराया। काफी देर तक कोई रिजल्ट नहीं आया। इसके बाद स्टाफ से खुद चेक करने को कहा तो देखा मशीन खराब थी। एसडीएम ने मशीन को बदलने के निर्देश दिए।

पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने पहुंची महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
गायक,कथा वाचक युवती सेहरा और मां की चुनरी ओढ़कर नामांकन को पहुंची
इक्कीस वर्ष पांच माह आयु की श्यामवती शास्त्री (कथा वाचक) जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन दाखिल करने मंगलवार को जिला मुुख्यालय पर अलग अंदाज में पहुंची। उन्होंने मां की चुनरी ओढ़ने के साथ ही सेहरा भी डाल रखा था। बीएससी तक पढ़ाई करने वाली श्यामवती शास्त्री का कहना है कि वह पिछले दस वर्षों से भजन एवं कथा का श्रवण जनता के बीच करती चली आ रही हैं। जनता ने कन्यादान के रूप में चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें- आगरा में कोरोना वायरस: मंगलवार को टूटा 14 महीनों का रिकॉर्ड, पहलीबार मिले इतने मरीज
ये भी पढ़ें- सनसनीखेज हत्याकांड: मामूली विवाद में पिता ने पुत्र की गोली मारकर की हत्या, शराब का आदी है आरोपी