फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात्रि कर्फ्यू: नौ बजते ही सायरन बजाते हुए निकलीं पुलिस की गाड़ियां, बेवजह निकले लोगों के चालान

Tue, 13 Apr 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 13 Apr 2021 12:14 AM IST
सार

पुलिस की गाड़ियां सायरन बजा रही थीं। माइक से एनाउंस भी किया गया। कई मार्ग पर भीड़ थीं। पुलिस के पहुंचने पर लोग भाग खड़े हुए। वाहनों की चेकिंग भी की गई।

विज्ञापन
Night Curfew In Agra Starts From Today After Corona Virus Case Increased
ताजनगरी में रात नौ बजते ही रात्रि कर्फ्यू शुरू हो गया - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में रात नौ बजते ही रात्रि कर्फ्यू शुरू हो गया। पुलिस ने बाजार बंद करा दिए। बेवजह घर से निकले लोगों के चालान काटे गए। पुलिस की गाड़ियां सायरन बजा रही थीं। माइक से एनाउंस भी किया गया। कई मार्ग पर भीड़ थीं। पुलिस के पहुंचने पर लोग भाग खड़े हुए। वाहनों की चेकिंग भी की गई। पुलिस ने रात नौ बजे बैरियर लगाने शुरू कर दिए। भगवान टाकीज से लेकर प्रतापपुरा चौराहे तक कई जगह बैरियर लगाए गए। दो पहिया और चार पहिया वाहनों से निकल रहे लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। हरीपर्वत चौराहे पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में चेकिंग की गई। बेवजह घर से निकलने वालों के चालान काटे गए।
Night Curfew In Agra Starts From Today After Corona Virus Case Increased
रात्रि कर्फ्यू के दौरान लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राजामंडी बाजार में लगी थी भीड़ 
रात तकरीबन सवा नौ बजे राजामंडी में कुछ दुकान खुली हुई थीं। इन पर लोग आ रहे थे। ठेल वाले भी खड़े हुए थे। पुलिस के पहुंचने पर दुकानों को बंद कर दिया गया। ठेल वाले भी चले गए। इस दौरान कुछ लोग बेवजह निकले थे। पुलिस ने उनके चालान काट दिए। 
Night Curfew In Agra Starts From Today After Corona Virus Case Increased
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किनारी बाजार, सुभाष बाजार, फुव्वारा 
सोमवार की बंदी होने की वजह से बाजार बंद था। पुलिस ने बाजार में बैरियर लगाए थे। पुलिस गश्त कर रही थी। कुछ लोग वाहनों से निकल रहे थे। पुलिस ने इन लोगों को रोक लिया। उन्हें बेवजह घर से नहीं निकलने के लिए कहा। पूछताछ के बाद जाने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Night Curfew In Agra Starts From Today After Corona Virus Case Increased
रात्रि कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
मंटोला क्षेत्र के सुभाष बाजार और बिजलीघर का कपड़ा बाजार सोमवार की बंदी होने की वजह से बंद था। मगर, बड़ी संख्या में दुकानें खुली हुई थीं। रेस्टोरेंट भी खुले हुए थे। इनमें लोग खाना खा रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर संचालक बंद करके जाने लगे। पुलिस ने संचालकों को समझाया। इसके बाद प्रतिष्ठान बंद करा दिए। 
विज्ञापन
Night Curfew In Agra Starts From Today After Corona Virus Case Increased
मेले से लोगों को निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार में चाट गली में भीड़ रहती है। पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे ही चाट गली को बंद कराना शुरू कर दिया। लोग भी कम ही आए थे। सदर बाजार पहले ही बंद हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। वहीं कोठी मीना बाजार में चल रहे मेले में भी पुलिस ने रात में भीड़ को हटाना शुरू कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed