फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मूर्ति विसर्जन से पहले ही गहरे पानी में खींच ले गई मौत... कुंड की जगह मरघट पर थे युवक; रखी रह गई प्रतिमा

Tue, 07 Oct 2025 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Oct 2025 10:53 AM IST
सार

आगरा की उटंगन नदी में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर नई जानकारी सामने आई है। कुसियापुर गांव के युवक मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए कुंड की जगह मरघट पर पहुंचे थे। इसके बाद मूर्ति नदी किनारे पर रखी और नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
UP news 13 youths went to take bath in river out of which 12 drowned in water before immersion of idol
नदी में 13 युवक डूबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के खेरागढ़ के उटंगन नदी में मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए कुसियापुर गांव के युवक विसर्जन के लिए बनाए गए कुंड से एक किमी पहले गांव के मरघट पर पहुंच गए थे। हादसे के बाद किनारे पर ही मां दुर्गा की मूर्ति रखी रह गई, जिसे तीन दिन बाद प्रशासन ने नदी में विसर्जित कराया।


खेरागढ़ का गांव कुसियापुर शोक में डूबा है। गांव में कदम रखते ही मरघट सा सन्नाटा पसरा हुआ है। उटंगन की ओर जाती सड़क और खेतों पर लोगों का हुजूम है, लेकिन सब शांत और दुख में डूबे हुए हैं। दरअसल, गांव के 12 युवक उटंगन में डूब गए। 
UP news 13 youths went to take bath in river out of which 12 drowned in water before immersion of idol
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह सभी दशहरे पर दुर्गा मूर्ति का विसर्जन करने के लिए गए थे। ज्यादातर युवकों ने अपने घर पर नदी के पास जाने की सूचना नहीं दी थी। मूर्ति विसर्जन के लिए खेरागढ़ नगर पंचायत की ओर से जो जगह तय की गई, उसकी जगह गांव के युवक मरघट की ओर जा पहुंचे। गांव के लोग इस बात पर हैरत में हैं कि आखिर युवक कुंड की जगह एक किमी दूर मरघट पर कैसे पहुंच गए, जबकि ऐसी जगह प्रतिमा विसर्जन का औचित्य ही नहीं है।
 
UP news 13 youths went to take bath in river out of which 12 drowned in water before immersion of idol
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नदी के किनारे मूर्ति रखकर नदी में नहाने चले गए 13 युवक
खेरागढ़ नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर गर्ग ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के पहले ही हादसा हो गया। मरघट पर ही नदी के किनारे मूर्ति रखकर 13 युवक नदी में नहाने चले गए, जिनमें से 12 पानी में डूब गए। केवल एक ही बच सका। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP news 13 youths went to take bath in river out of which 12 drowned in water before immersion of idol
नदी में डूबे लोगों की तलाश जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में बचे विष्णु ने सोमवार को दुर्घटनास्थल पहुंचकर पूरा ब्योरा दिया। तब प्रशासन को उनके नदी में जाने, गिरने और डूबने की घटना की बारीकियां पता चलीं। नदी के किनारे मरघट पर रखी मूर्ति का प्रशासन ने स्कूबा डाइवर्स की मदद से विसर्जन कराया।
विज्ञापन
UP news 13 youths went to take bath in river out of which 12 drowned in water before immersion of idol
नदी में डूबे लोगों की तलाश जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बचाव अभियान में नगर निगम और वबाग ने भेजी मशीनें
उटंगन नदी में डूबे 12 युवकों की तलाश के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में केवल एनडीआरएफ और सेना के जवान ही नहीं जुटे हैं। सीमाओं के बंधन तोड़कर नगर निगम, मेट्रो कॉरपोरेशन और वीए टेक वबाग की टीमें और उनकी मशीनरी भी लगाई गई हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed