फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मैंने फिरोजाबाद जाने से मना किया था, पर वो नहीं माना...', पति की हत्या के बाद बेबस चिल्लाती रही भोली

Sat, 04 Jul 2026 04:27 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 04 Jul 2026 04:27 PM IST
सार

फिरोजाबाद में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत हुआ है। लड़की के परिवार ने युवक की पीट-पीकर हत्या कर दी गई। रीति-रिवाज से शादी कराने का झांसा देकर युवक को गुरुग्राम से फिरोजाबाद बुलाया था। मुख्य आरोपी साला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पैर में  गोली लगी है।

विज्ञापन
UP Crime News: Firozabad Woman After Brutal Murder My Husband Was Killed Before My Eyes
firozabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद की बिलाल मस्जिद के सामने सरेराह हुई देवेश की बेरहमी से हत्या के बाद छपरिया मोहल्ले में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। वारदात के बाद से ही सभी नामजद आरोपियों के घर पर ताला लटका है और परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं। दो संप्रदायों का मामला होने के कारण एहतियातन मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन स्थानीय लोग खौफ में हैं और घटना पर कुछ भी बोलने से कतराते रहे।


मोहल्ले के आसपास रहने वाले पड़ोसियों ने दबी जुबान में बताया कि बृहस्पतिवार की रात अचानक चीखने-चिल्लाने और हंगामे की आवाजें आने लगी थीं। एक पड़ोसी ने बताया, प्रत्यक्ष रूप से वारदात होते हुए नहीं देखी, लेकिन गली में एक महिला की चीखें सुनाई दे रही थीं। माहौल इतना तनावपूर्ण और डरावना हो गया था कि डर के मारे हम सबने अपने-अपने घरों के मुख्य दरवाजे और खिड़कियां अंदर से बंद कर लिए। वारदात के बाद से ही आसपास के बाजार और दुकानें भी आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। मोहल्ले के लोग इस तरह सरेराह हुई हत्या की घटना से हैरान हैं।
 
UP Crime News: Firozabad Woman After Brutal Murder My Husband Was Killed Before My Eyes
घटना के बाद तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इलाके में पुलिस बल तैनात, शांति व्यवस्था बनाए रखने की कवायद
मामला दो अलग-अलग संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन बेहद सतर्कता बरत रहा है। वारदात के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए छपरिया मोहल्ले में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस के जवान लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
 
UP Crime News: Firozabad Woman After Brutal Murder My Husband Was Killed Before My Eyes
चिता को मुखाग्नी देते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, पुलिस सुरक्षा में छोटे भाई ने दी मुखाग्नि
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह जैसे ही मृतक दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा का शव उसके पैतृक गांव खांडा पहुंचा, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। देवेश के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जिसके चलते भाइयों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Firozabad Woman After Brutal Murder My Husband Was Killed Before My Eyes
देवेश शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में किसी भी तरह के संभावित तनाव या अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुबह करीब नौ बजे पुलिस अभिरक्षा के बीच गमगीन माहौल में देवेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के छोटे भाई शिवम ने उसे मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
UP Crime News: Firozabad Woman After Brutal Murder My Husband Was Killed Before My Eyes
आरोपियों के घर लगा ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा योगेश उर्फ संजय शर्मा ने बताया कि देवेश चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। सभी भाई-बहन अभी अविवाहित हैं। देवेश के पिता पहले दिल्ली में रहकर सब्जी की रेहड़ी लगाते थे, जहां उन्होंने परिवार का भरण-पोषण किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed