फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: शव को मारी लात, फिर डांस किया!; बेटी के दूसरे धर्म में शादी करने से नाराज परिवार ने पति को बर्बरता से मारा

Sat, 04 Jul 2026 03:56 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 04 Jul 2026 03:56 PM IST
सार

फिरोजाबाद में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत हुआ है। लड़की के परिवार ने युवक की पीट-पीकर हत्या कर दी गई। रीति-रिवाज से शादी कराने का झांसा देकर युवक को गुरुग्राम से फिरोजाबाद बुलाया था। मुख्य आरोपी साला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पैर में  गोली लगी है।

विज्ञापन
UP Crime: Man Beaten to Death Over Interfaith Marriage, Family Allegedly Kicked Body and Danced After Murder
firozabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद में बेटी के दूसरे धर्म के युवक से शादी करने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार रात मोहल्ला छपरिया में आगरा निवासी दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा (30) की सरेराह पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। सांप्रदायिक तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने देर रात ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया। 


वहीं, शुक्रवार तड़के रामगढ़ थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। दिन में पुलिस ने युवती के आरोपी पिता हुसैन मोहम्मद, मां नगीना उर्फ नग्गो, बहन मुस्कान को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
 
UP Crime: Man Beaten to Death Over Interfaith Marriage, Family Allegedly Kicked Body and Danced After Murder
दाऊजी उर्फ देवेश की हत्या की आरोपी सास नगीना उर्फ नग्गो और साली मुस्कान को ट्रामा सेंटर में मेडिकल क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के खांड़ा, बरहन निवासी दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा ने करीब चार महीने पहले रामगढ़ थाना क्षेत्र के छपरिया मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय भोली उर्फ बिल्ली से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह उसे लेकर गुरुग्राम में रहने लगा और वहां हलवाई का काम करता था। 
UP Crime: Man Beaten to Death Over Interfaith Marriage, Family Allegedly Kicked Body and Danced After Murder
दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा की हत्या के बाद गांव खांड़ा में शोकाकुल परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों को भोली के घरवालों ने साजिश के तहत सामाजिक तौर पर रीति-रिवाज से शादी कराने का झांसा देकर बृहस्पतिवार सुबह फिरोजाबाद बुला लिया। इसके बाद रात करीब 8 बजे साले समीर ने जीजा देवेश को शराब पिलाई और घर से करीब 150 मीटर दूर बिलाल मस्जिद के सामने पिता हुसैन मोहम्मद, मां नगीना उर्फ नग्गो, बहन मुस्कान, दोस्त सैफ निवासी आकाशवाणी रोड, रामगढ़ के साथ मिलकर बेरहमी से पीटकर और नगीना के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद घर पर ताला लगाकर भाग निकले। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime: Man Beaten to Death Over Interfaith Marriage, Family Allegedly Kicked Body and Danced After Murder
रामगढ़ के मोहल्ला छपरिया में स्थित आरोपी ससुरालियों के घर पर वारदात के बाद लटका ताला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवेश की पत्नी भोली पति को बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन आरोपी नहीं पसीजे। रात 8:30 बजे सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी समीर उर्फ अत्तू के हसमतनगर गड्ढा क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली। 
 
विज्ञापन
UP Crime: Man Beaten to Death Over Interfaith Marriage, Family Allegedly Kicked Body and Danced After Murder
दाऊजी उर्फ देवेश की हत्या के आरोपी ससुर बिलाल मोहम्मद का ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद का कहना है कि जब पुलिस ने उसे घेरा तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली समीर के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed