{"_id":"67e37ca3a7801f79a005b337","slug":"up-auraiya-murder-case-dilip-and-pragati-talk-for-three-years-family-bowed-down-to-insistence-of-businessman-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: तीन साल से बात करते थे दिलीप और प्रगति, कारोबारी की इस जिद के आगे झुका परिवार; शादी को भाई-भाभी न थे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन साल से बात करते थे दिलीप और प्रगति, कारोबारी की इस जिद के आगे झुका परिवार; शादी को भाई-भाभी न थे तैयार
Wed, 26 Mar 2025 01:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी/भोगांव
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी/भोगांव
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:37 PM IST
सार
औरैया हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। दिलीप और प्रगति तीन साल से बात करते थे। पिछले एक साल से दिलीप परिजनों से प्रगति से शादी की जिद कर रहा था। परिजन भी दिलीप की जिद के आगे झुक गए।
विज्ञापन
auraiya murder
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी औरैया में हुई वारदात की पटकथा मैनपुरी में लिखी गई थी। दिलीप कुमार यादव मूलरूप से भोगांव के नगला दीपा का रहने वाला था। 5 मार्च को शादी के बाद प्रगति को वह परिजन सहित विदा कराकर नगला दीपा ही लाया था। यहीं मुंह दिखाई की रस्म हुई थी। इसके बाद 10 मार्च की शाम प्रगति को उसके भाई एक रस्म के तहत मायके ले गए थे। 12 मार्च को प्रगति दिबियापुर, औरैया स्थित दिलीप के ऑफिस में उससे मिलने आई थी। दो घंटे तक दोनों एक साथ रहे थे।
पुलिस की गिरफ्त में शूटर, प्रेमी और पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
प्रगति ने मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये दिए थे एडवांस
बीती 19 मार्च को भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा के निवासी कारोबारी दिलीप कुमार यादव (24) पर कन्नौज के उमर्दा में शूटरों ने हमला किया था। शूटरों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी थी। 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। औरैया पुलिस ने खुलासा किया है कि दिलीप की हत्या उसकी ही पत्नी प्रगति ने ही कराई थी। उसने अपने प्रेमी फफूंद निवासी अनुराग यादव और अछल्दा निवासी शूटर रामजी नागर के जरिये करा दी। दो लाख रुपये में हत्या तय की गई। प्रगति ने मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये बतौर एडवांस हत्या के लिए दिए।

- फोटो : amar ujala
तीन साल से होती थी दोनों में बात, दिलीप की जिद के आगे झुका परिवार
मृतक दिलीप के भाई अक्षय यादव ने बताया कि वह चार भाई और एक बहन हैं। सबसे बड़े भाई संदीप यादव हैं, उनकी शादी पारुल के साथ 2019 में हुई थी। भाभी पारुल की छोटी बहन प्रगति और दिलीप के बीच तीन साल पहले वार्ता शुरू हुई थी। पिछले एक साल से दिलीप परिजन से जिद कर रहा था कि उसकी शादी प्रगति के साथ ही कराई जाए। परिजन भी दिलीप की जिद के आगे झुक गए। हालांकि दिलीप के भाई और भाभी इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, दिलीप ने खुद ही परिवार के साथ जा-जाकर प्रगति के लिए शादी पर देने के लिए साड़ी से लेकर आठ लाख रुपये के गहनों तक की खरीदारी की थी।

शादी के दौरान दुल्हन प्रगति और दूल्हा दिलीप
- फोटो : अमर उजाला
दिलीप से बातचीत के बाहने अनुराग के साथ बुनती थी सपने
मृतक दिलीप के परिजन ने बताया कि प्रगति बेहद शातिर दिमाग है। वह अनुराग यादव के साथ अपनी जिंदगी को बसाने के सपने बुनती थी। उससे बात करती थी। मगर, परिवार का ध्यान उसकी ओर न जाए इसके लिए वह दिलीप से भी बातचीत करती थी, ताकि लोग दिलीप पर ही ध्यान केंद्रित रखें। मगर, जब उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजन को लगी तो उन्होंने शादी का दबाव बनाया। साजिश के तहत प्रगति ने दिलीप से शादी करते हुए उसकी हत्या के बाद अपना जीवन अनुराग के साथ बिताने का प्लान तैयार किया था।

विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
छोटी बहन की करतूत पर बड़ी बहन गुमसुम
प्रगति की इस करतूत ने दिलीप की जिंदगी छीन ली। सुमेर सिंह यादव के हंसते-खेलते परिवार में मातम पसरा दिया। सुमेर सिंह यादव के चार बेटे हैं, जिनमें संदीप सबसे बड़ा, उसके बाद अक्षय, तीसरे नंबर का दिलीप और चौथे नंबर का सचिन व छोटी बेटी प्रियंका है। संदीप की शादी 2019 में पारुल के साथ की थी।