फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Accident: बिहार से 10 साल पहले दिल्ली आए थे अधिवक्ता, महाकुंभ में स्नान कर आखिरी बार इन्हें की वीडियो कॉल

Tue, 28 Jan 2025 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Jan 2025 12:29 PM IST
सार

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुए अधिवक्ता बिहार से 10 साल पहले दिल्ली आए थे। महाकुंभ में स्नान कर आखिरी बार इस रिश्तेदार को वीडियो कॉल की थी। इसके बाद प्रयागराज से दिल्ली के लिए निकल गए थे। लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में अधिवक्ता का पूरा परिवार खत्म हो गया।

विज्ञापन
UP Accident News Advocate family died in an accident on Lucknow Expressway After taking a dip in Maha Kumbh
UP Accident News - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैंटर की टक्कर से कार सवार अधिवक्ता ओम प्रकाश आर्या का परिवार खत्म हो गया। वह 10 साल पहले बिहार से दिल्ली शिफ्ट हुए थे। सोमवार सुबह तक घर लौट जाना चाहते थे, इसलिए रविवार शाम को ही प्रयागराज से चल दिए। उन्होंने साले को हादसे से आठ घंटे पहले वीडियो कॉल की थी। मूलरूप से बिहार के रहने वाले ओम प्रकाश और पूर्णिमा की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। ओम प्रकाश तीन भाइयों में छोटे थे। पिता वीर शमशेर सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। 
UP Accident News Advocate family died in an accident on Lucknow Expressway After taking a dip in Maha Kumbh
महाकुंभ में स्नान के बाद सेल्फी ली - फोटो : अमर उजाला
ओम प्रकाश शादी के एक वर्ष बाद पत्नी के साथ दिल्ली आ गए थे। चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ वह हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। उत्तम नगर, दिल्ली निवासी चंदन सिंह उनके साले हैं। उनकी आयुर्वेदिक कंपनी है। उन्होंने बताया कि जीजा ने परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान का कार्यक्रम बनाया। उनसे भी चलने के लिए कहा था, लेकिन काम के चलते वह नहीं जा सके। शाम चार बजे दिल्ली के लिए वो चल दिए थे। जीजा और बहन ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की थी। 

 
UP Accident News Advocate family died in an accident on Lucknow Expressway After taking a dip in Maha Kumbh
महाकुंभ में परिवार के साथ तस्वीर खिंचवाई - फोटो : अमर उजाला
कहा था कि सुबह तक आ जाएंगे। रात दो बजे पुलिस ने कॉल करके हादसे की जानकारी दी। पूर्णिमा दो भाइयों की इकलौती बहन थीं। परिवार में सबसे छोटी थीं। रिश्तेदारों ने बताया कि ओम प्रकाश सीए थे। उनकी वकालत की पढ़ाई पूरी हो गई थी। शुक्रवार को डिग्री मिलने की खुशी में पत्नी पूर्णिमा, बेटी अहाना व बेटा विनायक के साथ महाकुंभ गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Accident News Advocate family died in an accident on Lucknow Expressway After taking a dip in Maha Kumbh
दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महाकुंभ से लौट रहे अधिवक्ता दंपती और दो बच्चों की मौत
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार रात अनियंत्रित कार और कैंटर में टक्कर हो गई। कार डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई थी। हादसे में हाईकोर्ट के अधिवक्ता दिल्ली निवासी ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह (34), बेटी अहाना (8) और बेटे विनायक (2) की माैत हो गई। परिवार गणतंत्र दिवस पर महाकुंभ स्नान कर घर लौट रहा था। वाहनों को हटवाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
 
विज्ञापन
UP Accident News Advocate family died in an accident on Lucknow Expressway After taking a dip in Maha Kumbh
Lucknow Expressway accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा रविवार रात करीब 12:35 बजे हुआ। गली नंबर 3, बी 50, सुभाष पार्क, उत्तम नगर, दिल्ली निवासी ओमप्रकाश आर्या चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। उनके साले चंदन सिंह ने बताया कि दो दिन की छुट्टी होने के कारण बहनोई ओमप्रकाश और बहन पूर्णिमा भांजे व भांजी के साथ शनिवार सुबह प्रयागराज अपनी कार से गए थे। महाकुंभ स्नान कर सभी रविवार शाम लौट रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed