जिन बेटों की सलामती के लिए पंचायत में मां, बाप और अविवाहित बहन को बांट दिया गया, वो दोनों संपत्ति के लिए लड़ मरे। थाना सहावर क्षेत्र के गांव नगला माधव निवासी डोरी लाल ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनकी संपत्ति बेटों की जान ले लेगी। शनिवार रात जब संपत्ति बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों ने अपने ससुराल वालों को बुला लिया। गोलियां चलीं, जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई।
2 of 6
घटनास्थल पर पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मृतक दोनों भाइयों के पिता डोरीलाल मूल रूप से कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नमैनी का रहने वाले हैं। नगला माधव में उसकी ससुराल है। कई वर्ष पहले नगला माधव में रहने लगे थे। यहां उन्हें ससुराल की जमीन मिली थी, जबकि 25 बीघा जमीन अपने दोनों राजवीर और कैलाश के नाम खरीद ली थी।
3 of 6
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद दोनों भाइयों में जमीन का बंटवारा काफी पहले हो गया। जेवरात एवं अन्य संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद था। संपत्ति बंटवारे के लिए अप्रैल महीने में दोनों भाई और उनके सगे संबंधी व ससुरालीजन गांव में एकत्रित हुए। पंचायत हुई। उस समय संपत्ति का संतोषजनक बंटवारा तो नहीं हो सका, लेकिन रिश्तों की अनमोल संपत्ति जरूर बांट दी गई।
4 of 6
मृतक दोनों भाइयों की मां और बहन
- फोटो : अमर उजाला
पिता डोरी लाल को अपने बड़े बेटे राजवीर के हिस्से में बांट दिया गया था, जबकि मां लौंगश्री एवं अविवाहित बहन फूलवती को कैलाश के हिस्से में आईं। रिश्तों के बंटवारे की इस पंचायत ने दोनों के बीच दुश्मनी की खाई और बढ़ा दी थी।
5 of 6
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
संपत्ति बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों ने शनिवार को अपने-अपने ससुराल वालों को बुला लिया। रात को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों में गोलियां चल गईं। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। इस घटना ने गांव के हर शख्स को हिलाकर रख दिया है।