दुनिया के सात अजूबों में शुमार खूबसूरत ताजमहल की दुनिया दीवानी है। यही वजह है कि मौसम कोई भी हो, ताजमहल के दीदार के लिए लोगों में दीवानगी कम नहीं होती। कड़ाके की ठंड और बारिश में इसकी बानगी देखने को मिल रही है।
आप इन तस्वीरों को देखकर यही कहेंगे, ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं...
2 of 5
रिमझिम बारिश में ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। लेकिन यह बारिश पर्यटकों के कदम नहीं रोक पाई।
3 of 5
छाते लगाकर ताजमहल पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के बीच पर्यटक छाता लेकर ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। रिमझिम बारिश से संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती और निखर उठी।
4 of 5
ताजमहल में सेल्फी लेती महिला
- फोटो : अमर उजाला
बारिश की बूंदों से भीगे ताज का दीदार कर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए। खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करने से भी नहीं चूके।
5 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव होने से पर्यटकों को ताजमहल तक पहुंचने में परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन बारिश से निखरे ताज का हुस्न देख पर्यटकों का दिल खुश हो गया।