फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरनेट सेवा बंद होने का दिखा असर, विश्व प्रसिद्घ स्मारक पर घटे सैलानी

Mon, 23 Dec 2019 02:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 23 Dec 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Tourists reduced on world famous monument Tajmahal After Violence in Up
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून को लेकर चल रहे माहौल से पर्यटन पर बुरा असर पड़ रहा है। रविवार को महज 17 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया, जबकि पिछले रविवार को 30 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे थे।
Tourists reduced on world famous monument Tajmahal After Violence in Up
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून के विरोध की लपटों से स्मारकों पर आने वाले पर्यटकों की तादाद में भी कमी आने लगी है। विदेशी ही नहीं पंजाब, हरियाणा और दक्षिणी राज्यों से आने वाले पर्यटक भी कम हो गए हैं। रविवार को मौसम सुबह से ही साफ था, कोहरा भी नहीं था। धूप खिली और सर्दी कम रही। इसके बाद भी ताज पर आने वाले पर्यटकों की संख्या सीमित ही रही।
Tourists reduced on world famous monument Tajmahal After Violence in Up
ताजमहल पर गर्म कपडो में लिपटे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर पर्यटन सीजन में रविवार को 30 से 40 हजार के बीच पर्यटक ताज का दीदार करने पहुंचते हैं, लेकिन इस दफा 17195 टिकटों की बिक्री हुई। बीते रविवार को ताज की टिकट खिड़कियों से 21 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई थी, जबकि 30 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताज के दीदार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourists reduced on world famous monument Tajmahal After Violence in Up
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
आगरा किला और फतेहपुरसीकरी में भी पांच से आठ हजार के बीच पर्यटक ही पहुंचे। इन दोनों स्मारकों पर भी रविवार को इसके दोगुना पर्यटक पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
Tourists reduced on world famous monument Tajmahal After Violence in Up
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेट सेवाओं के बंद होने और बवाल की जानकारी होने के कारण पर्यटन सीजन में लोग आगरा की जगह दूसरे पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि ताज देखने वालों की तादाद में कमी आ रही है। -राजीव तिवारी, पर्यटन उद्यमी, पूर्व अध्यक्ष नेशनल चैंबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed