महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण आशंकाओं के बादल फिर से गहराने लगे हैं। ताजमहल पर देशभर से सैलानी पहुंच रहे हैं, लेकिन संक्रमण के कारण होली से पहले रंग में भंग न पड़ जाए, इसलिए पर्यटन उद्यमियों ने दो गज की दूरी और मास्क के उपयोग पर सख्ती बरतने की मांग की है, ताकि होली पर पर्यटन का रंग खिला रहे।
{"_id":"60546cfd8ebc3ee64e6fbcc1","slug":"tourists-do-not-follow-covid-19-guidelines-at-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: ताजमहल समेत स्मारकों में न दो गज की दूरी का पालन, न ही मास्क का उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: ताजमहल समेत स्मारकों में न दो गज की दूरी का पालन, न ही मास्क का उपयोग
Fri, 19 Mar 2021 02:51 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल में बिना मास्क के घूमते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश के दौरान नहीं हो रही पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल समेत स्मारकों पर दो गज की दूरी और मास्क के पालन में ढिलाई बरती जा रही है। इस पर पर्यटन उद्योग ने एएसआई से मांग की है कि वह स्मारकों में मास्क के पालन पर सख्ती बरते ताकि कोरोना संक्रमण के कारण फिर से बीते साल जैसी स्थिति न झेलनी पड़े। रंगीली होली की तरह पर्यटन के रंग बरकरार रखने के लिए दो गज की दूरी का पालन कराया जाए।
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सचेत रहने की जरूरत
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से सचेत रहने की जरूरत है। एहतियात बरतेंगे तो पर्यटन चलता रहेगा। मास्क और दो गज की दूरी का सख्ती से पालन करना होगा।
फिर से डर लगने लगा
होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वाधवा ने कहा कि जब पर्यटन भारतीय पर्यटकों के कारण पटरी पर लौट रहा था, तब दोबारा कोरोना की दस्तक से फिर डर लगने लगा है। अगले सप्ताह तक ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, क्योंकि विदेशी की तरह भारतीय पर्यटक बुकिंग के जरिए कम आते हैं।

ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
टूर से बच रहे लोग
आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और जो राज्य नाइट कर्फ्यू लगा रहे हैं, उससे घूमने के लिए निकले लोगों के मन में शंका है कि कहीं फंस न जाएं और पहले की तरह लॉकडाउन न लग जाए, इसलिए वह टूर से बच रहे हैं।
कार्यक्रम हो रहे निरस्त
रावी इवेंट्स के निदेशक मनीष अग्रवाल ने कहा कि होली के दौरान वीक एंड पर जो प्रोग्राम होने थे, वह निरस्त होना शुरू हो गए हैं। होली के बाद शादी की तारीखों में डेस्टिनेशल वेडिंग के लिए भी अब ज्यादा लोग परेशान हैं। अफवाहों के कारण लोगों के मन में शंका खड़ी हो रही है।

जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह
- फोटो : अमर उजाला
'गाइडलान में बदलाव नहीं'
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने कहा कि ताजमहल और शहर में अन्य स्थलों के लिए जो गाइडलाइन केंद्र और राज्य सरकार ने जारी की है, उनमें कोई बदलाव नहीं है। स्थानीय स्तर पर किसी तरह का बदलाव नहीं होना है।
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने कहा कि ताजमहल और शहर में अन्य स्थलों के लिए जो गाइडलाइन केंद्र और राज्य सरकार ने जारी की है, उनमें कोई बदलाव नहीं है। स्थानीय स्तर पर किसी तरह का बदलाव नहीं होना है।