फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी रंगोली हत्याकांड: पति ने कॉल करके बुलाया, जैसे ही पत्नी घर से बाहर निकली, मार दी गोली

Fri, 19 Mar 2021 02:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Mar 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
husband murdered wife for dowry in mainpuri
मैनपुरी: मृतका रंगोली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के गांव नगला राय चितायन में हुए रंगोली हत्याकांड से गांव के लोग हैरान हैं। रंगोली अपने मायके में रह रही थी। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। इसी रिश्ते को बचाने के लिए वह पति को सुधरने का मौका देना चाहती थी। उसे लगा कि गुरुवार को न्यायालय की तारीख से पहले पति समझौता करना चाहता है, लेकिन उसने रंगोली की जान ले ली। रंगोली हत्याकांड के बाद मायके वाले आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

husband murdered wife for dowry in mainpuri
मृतका रंगोली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला राय चितायन निवासी रुपाली उर्फ रंगोली जोशी की शादी 18 जनवरी 2020 को जनपद इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में सुदंरपुर निवासी मोहित राज से हुई थी। दहेज के लिए उत्पीड़न होने पर रंगोली ने पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। रंगोली के पिता रामौतान ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद न्यायालय तक पहुंच गया। इसके बाद करीब दो माह पूर्व बेटी घर आकर रहने लगी। 

husband murdered wife for dowry in mainpuri
रंगोली हत्याकांड: मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
रंगोली की शादी को करीब एक वर्ष ही हुआ था। रंगोली भी नहीं चाहती थी कि उसकी शादी इस तरह से टूट जाए। वह अपनी शादी और साथी को आखिरी मौका देना चाहती थी। मामले में गुरुवार को तारीख थी। इस बीच बुधवार देर रात रंगोली के पास पति मोहित का फोन आया। कुछ देर बाद उसने गेट पर आकर आवाज दी। पति के घर के बाहर आने के बाद फोन करना रंगोली को उसके सुधरने का भ्रम पैदा कर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband murdered wife for dowry in mainpuri
रंगोली हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मृतका के मायकेवालों के अनुसार रंगोली को लगा कि शायद पति सुधर गया है, वह माफी मांग कर सारा विवाद खत्म करना चाहता है। पिता ने दरवाजा खोला तो मोहित को सामने देख वह भी पति-पत्नी के बीच से हट गए। अभी कुछ ही समय बीता था कि दंपती के बीच विवाद हुआ और मोहित ने तमंचा निकालकर रंगोली को गोली मार दी। 
विज्ञापन
husband murdered wife for dowry in mainpuri
रंगोली हत्याकांड: जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि रंगोली शादी को बचाना चाहती थी, लेकिन उस बेचारी को नहीं पता था कि उसकी यह कोशिश ही एक दिन उसकी जान ले लेगी। परिजन अब आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर, वारदात के बाद से आरोपी फरार है। उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed