फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चांदनी रात में ताजमहल के दीदार को अब नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ, महज बीस रुपये का टिकट, जानिए कैसे

Tue, 12 Nov 2019 05:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 Nov 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Tourist May View Tajmahal in Moonnight Ticket Only 20 Rupees From Mehtab Bagh
ताजमहल - फोटो : Self
चांदनी रात में संगमरमरी ताजमहल देखने के लिए अब ज्यादा खर्च नहीं करना होगा। न ही एक दिन पहले टिकट लेने का झंझट होगा। अंतर सिर्फ इतना होगा कि सामने की बजाय स्मारक के पार्श्व में स्थित यमुनापार से देखना होगा। इसके लिए महताब बाग के पास नाइट व्यू प्वाइंट विकसित किया गया है। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने इसे 15 नवंबर से शुरू करने का आदेश दिया है।
Tourist May View Tajmahal in Moonnight Ticket Only 20 Rupees From Mehtab Bagh
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने सोमवार को पर्यटन से जुड़े कार्यों से संबंधित बैठक की। बैठक में आगरा विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता ने बताया कि महताब बाग के पास प्राधिकरण ने नाइट व्यू प्वाइंट विकसित किया है। प्राधिकरण इसका संचालन करेगा। उन्होंने बताया कि इसमें 20 रुपये के टिकट शुल्क पर दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा। 
Tourist May View Tajmahal in Moonnight Ticket Only 20 Rupees From Mehtab Bagh
कमिश्नर अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त ने 15 नवंबर से इसका संचालन करने का निर्देश दिया। यमुनापार स्थित महताब बाग की ओर पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने पर भी मंथन हुआ। मंडलायुक्त ग्यारह सीढ़ी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के लिए कहा है। उन्होंने टूरिज्म गिल्ड को ट्रेवल ब्लॉर्गस एवं राइटर्स कॉन्क्लेव आयोजित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी, एडीए सचिव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist May View Tajmahal in Moonnight Ticket Only 20 Rupees From Mehtab Bagh
ताजमहल का नाइट व्यू - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में स्मारक के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित रेड सेंड स्टोन प्लेटफार्म से ही ताज का रात्रि दर्शन होता है। मुख्य गुम्बद से इसकी दूरी लगभग 330 मीटर दूर है। रात्रि दर्शन के दौरान पर्यटकों को इससे आगे नहीं जाने दिया जाता। रात में यहां से ताज देखने के लिए देसी पर्यटकों को 510 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 750 रुपये का टिकट लेना पड़ता है।
विज्ञापन
Tourist May View Tajmahal in Moonnight Ticket Only 20 Rupees From Mehtab Bagh
मेहताब बाग से ताजमहल पर सेल्फी लेता युवक - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड स्थित शिल्पग्राम रोड मोड़ पर आई लव आगरा स्पॉट विकसित किया गया है। यहां आगरा का आइकन लगा हुआ है। काफी पर्यटक यहां रुककर सेल्फी लेते हैं। मंडलायुक्त ने इसे और विकसित करने के निर्देश दिए हैं। टूरिज्म गिल्ड के साथ यहां लेजर शो शुरू करने पर मंथन किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed