{"_id":"5f670ab28ebc3e2cc17e74c4","slug":"tour-operators-trying-to-safe-tourist-at-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहलः ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रहे पर्यटक...टूर ऑपरटेरों ने किए विशेष इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहलः ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रहे पर्यटक...टूर ऑपरटेरों ने किए विशेष इंतजाम
Sun, 20 Sep 2020 01:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
छह महीने के बाद सोमवार (21 सितंबर) से ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। ताजमहल के खोले जाने के कारण टूर ऑपरेटरों ने संक्रमण से बचाव के लिए कई बदलाव किए हैं। ऑपरेटरों ने तय किया है कि हर पर्यटक के आने और जाने के बाद टूरिस्ट कार और बस को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं पर्यटक वाहन में कपड़े की जगह लेदर के सीट कवर का इस्तेमाल किया गया है ताकि बार-बार सैनिटाइजेशन में परेशानी न हो। इसके अलावा चालक और यात्री सीट के बीच पारदर्शी पर्दे लगाए हैं।
टूरिस्ट कार में लगाए लेदर के सीट कवर, पारदर्शी पर्दे
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के पदाधिकारी सुनील सी गुप्ता ने बताया कि संक्रमण के साथ ही गतिविधियां चलानी हैं, इसलिए ताजमहल खुलने के साथ ही कोरोना से बचाने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।
ताजमहल आगरा : गेट किए गए सैनिटाइज
- फोटो : अमर उजाला
टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित उपाध्याय ने बताया कि पर्यटकों के टूर प्रोग्राम की स्लिप की जगह ई-स्लिप दी जाएगी। पूरा भुगतान डिजिटल होगा और पर्यटकों के सामान के साथ वाहन का दिन में दो बार सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। कार और बसों में पारदर्शी पर्दे लगाकर सीधा संपर्क तोड़ा गया है। टूरिस्ट वाहनों के चालकों को फेस शील्ड और मास्क दिए गए हैं। समय-समय पर इनकी कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल में पर्यटकों के लिए गाइड लाइन जारी की है, जिसके तहत सभी तरह के भुगतान केवल डिजिटल होंगे। नकदी का इस्तेमाल कहीं भी नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
क्यूआर कोड स्कैन करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के फोटोग्राफरों ने भी नगदी के लेनदेन से बचने के लिए डिजिटल भुगतान के लिए कई एप इस्तेमाल करने शुरू कर दिए हैं। ताजमहल पर फोटोग्राफी करने वाले सतीश शर्मा का कहना है कि उन्होंने 3 एप डाउनलोड किए हैं, जिनके जरिये उन्हें भुगतान किया जा सकता है। क्यूआर कोड स्कैन करके भी उनकी फीस का भुगतान करने की सुविधा पर्यटकों को देंगे। उनकी तरह कई फोटोग्राफरों ने क्यूआर कोड स्कैन और पेटीएम की सुविधा पर्यटकों के लिए रखी है।