फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. दीप्ति की मौत का मामलाः फरार आरोपियों के घरों की कुर्की की तैयारी, वारंट जारी होने पर भी नहीं हुई गिरफ्तारी

Sun, 20 Sep 2020 12:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 20 Sep 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Dr. Deepti Suicide Case Police Will Try For Home attachment
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
डॉ. दीप्ति अग्रवाल की दहेज के लिए हत्या के मामले में आरोपी ससुर डॉ. एससी अग्रवाल सहित चारों आरोपियों की गिरफ्तारी गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी नहीं हो सकी है। अब पुलिस ने आरोपियों के घरों की कुर्की की तैयारी की है। इसके लिए जल्द कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। 

 
Dr. Deepti Suicide Case Police Will Try For Home attachment
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल तीन अगस्त को कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिली थीं। उन्हें पति डॉ. सुमित अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती कराया था। छह अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। कोसी निवासी पिता डॉक्टर नरेश मंगला ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 


ये भी पढ़ें: डॉ. दीप्ति की मौत का मामला: वारंट जारी होने पर भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस
Dr. Deepti Suicide Case Police Will Try For Home attachment
डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पति डॉक्टर सुमित अग्रवाल को जेल भेजा था। ससुर डॉक्टर एससी अग्रवाल, सास अनीता अग्रवाल, जेठ डॉक्टर अमित और जेठानी डॉक्टर तूलिका फरार हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों के गैर जमानती वारंट भी जारी कराए थे। लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। डॉ. नरेश मंगला का कहना है कि आरोपी पक्ष अग्रिम जमानत लेने की तैयारी में है। हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। इस पर सुनवाई की तारीख नियत हो चुकी है। पुलिस की लापरवाही से गिरफ्तारी
नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dr. Deepti Suicide Case Police Will Try For Home attachment
डॉक्टर दीप्ति की मौत के बाद फ्लैट में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कानपुर नगर, लखनऊ और फिरोजाबाद में टीम भेजी गई थी। मगर, आरोपी फरार हो गए थे। वारंट लिए जा चुके हैं। अब जल्द ही कुर्की आदेश लेने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र देंगे। कोर्ट के आदेश के बाद नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Dr. Deepti Suicide Case Police Will Try For Home attachment
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी से की धेवती को दिलाने की मांग
डॉ. नरेश मंगला शनिवार को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद से मिले। उन्होंने धेवती इनाया को दिलाने की मांग की। उनका कहना था कि धेवती को बेटी के ससुरालीजन छोड़कर चले गए हैं। उसकी देखभाल ठीक से नहीं हो पा रही है। इसलिए धेवती उन्हें सौंपी जाए। उन्होंने सीओ सदर से भी बात की। सीओ ने कोर्ट के आदेश पर ही धेवती को दिलाने की बात कही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री और महिला आयोग को भी पत्र लिखा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed