आगरा जिले में बुखार का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है। फतेहपुर सीकरी के गांव हंसपुरा में तीन दिन के अंदर बुखार से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। गांव में नौ से अधिक बच्चे बीमार हैं। बुखार पीड़ित बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वहीं जिले में तीन मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। जिन क्षेत्रों से मरीज मिले हैं, वहां मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया। कहीं भी स्रोत नहीं मिला।
{"_id":"63217f8273c33339ea52310c","slug":"three-children-died-of-fever-in-fatehpur-sikri-in-three-days-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में बुखार का कहर: फतेहपुर सीकरी में तीन दिन में तीन बच्चों की मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बुखार का कहर: फतेहपुर सीकरी में तीन दिन में तीन बच्चों की मौत, कई बीमार
Wed, 14 Sep 2022 12:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
गांव हंसपुरा में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मृतक बालक सुंदर के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गांव में आठ से अधिक बच्चे हैं बीमार
1. पायल पुत्री नरेश2. सिद्धांत (दो वर्ष) पुत्र योगेश
3. भानु (आठ माह) पुत्र अशोक
4. नैनी (तीन वर्ष) पुत्री राजू
5. अनुज (ढाई साल) पुत्र नीरज
6. अश्वनी (आठ माह)
7. मोहित (8 वर्ष) पुत्र बने सिंह
8. रमाकांत (4 वर्ष) पुत्र गब्बर
गांव हंसपुरा में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बुखार पीड़ित बच्चों की मौत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने गांव हंसपुरा में शिविर लगाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजी गई है। बीमार बच्चों की जांच कराकर दवाइयां वितरित कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
जिले में मलेरिया के भी तीन मरीज मिल चुके हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जगदीशपुरा, कमला नगर और फतेहपुरी सीकरी से मलेरिया के मरीज मिले थे। टीम भेजकर तीनों जगहों पर सर्वे कराया गया। मच्छर के लार्वा, स्रोत की तलाश की गई। तीनों जगहों पर कुछ मिला नहीं। घरों में स्प्रे करा दिया गया। क्षेत्र में फॉगिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार का कहना है कि मलेरिया के तीनों मरीजों की स्थिति ठीक है। मंगलवार को डेंगू और मलेरिया का कोई नया मरीज सामने नहीं आया। अब जिले में डेंगू के पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।