आगरा में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लॉयर्स कॉलोनी स्थित हेमा एन्क्लेव में रविवार सुबह बाइकर्स गैंग के एक बदमाश ने दिनदहाड़े घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी की चेन लूट ली थी। सोमवार की सुबह शास्त्रीपुरम में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा पांच सेकंड में चोरी हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया, उसे देख वाहन मालिक भी हैरान रह गया।
थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम के एमआईजी-ए में पवन कुमार का मकान है। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे पवन कुमार ने घर में खड़ी कार को बाहर निकालने के लिए एक्टिवा को साइड में खड़ा कर दिया था। वह एक्टिवा खड़ी कर घर में जैसे ही घुसे, तभी एक युवक आया और एक्टिवा को स्टार्ट कर फरार हो गया। आवाज सुनकर पवन तुरंत बाहर आते हैं, लेकिन तब तक चोर फरार हो जाता है।
2 of 5
एक्टिवा के पास खड़ा चोर
- फोटो : अमर उजाला
वाहन चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में पवन कुमार एक्टिवा को साइड में खड़ी करने के बाद 11 बजकर 4 मिनट पर घर के अंदर कार निकालने के लिए जाते हैं।
3 of 5
सड़क पर खड़े पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
पवन के घर में घुसते ही 11 बजकर 5 मिनट पर वाहन चोर आता है। एक्टिवा का लॉक तोड़ता है। चाबी लगाता है। पूरी घटना को पांच सेकेंड में अंजाम देकर फरार हो जाता है। एक्टिवा के स्टार्ट होने की आवाज सुनकर पवन बाहर निकलते हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने वाहन चोरी की घटना की ई-एफआईआर कराई है।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शहर में सक्रिय है बाइकर्स गैंग
शहर में बाइकर्स गैंग भी सक्रिय है। बदमाश महिलाओं को शिकार बनाते हैं। पर्स, मोबाइल और चेन लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस एक गैंग को पकड़ती तो दूसरा वारदात को अंजाम दे देता है। इससे घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है।
5 of 5
बदमाश से संघर्ष करतीं व्यापारी की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
लॉयर्स कॉलोनी में व्यापारी की पत्नी की चेन घर में घुसकर लूटी गई। इससे पहले बदमाशों ने महर्षिपुरम में भी लूट की थी। तब भी महिला घर के अंदर मौजूद थी। लॉयर्स कॉलोनी में ही 20 दिन पहले चेन लूट हुई थी। हालांकि महिला की आधी चेन बच गई थी।