फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर में कक्षा-10 की एक छात्रा को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनाया गया। इसके बाद प्रधानाचार्या के तौर पर छात्रा ने कॉलेज में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत की गईं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान 'प्रधानाचार्या' ने छात्र-छात्राओं को कोविड-19 गाइडलाइन का पालने करने के लिए शपथ दिलाई।
2 of 5
प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बैठी छात्रा विनीता, पास में बैठे प्रधानाचार्य प्रमोद यादव
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा विनीता यादव के लिए शुक्रवार का दिन खास बन गया। उसे एक दिन के लिए कॉलेज की प्रधानाचार्या बनाया गया। प्रधानाचार्य प्रमोद यादव ने विनीता यादव ने कार्यभार ग्रहण कराया।
3 of 5
छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुर
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनीं विनीता ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। कॉलेज के शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए। विनीता ने सभी बच्चों को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उससे सावधानी बरतने के लिए कहा और मास्क, दोगज की दूरी और सैनिटाइजर के प्रयोग पर बल दिया।
4 of 5
कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की शपथ दिलाई
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानाचार्या बनी विनीता ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। साथ ही महिला हेल्प लाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, कंट्रोल रूम नंबर एवं किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं के समाधान के प्रति छात्राओं को जागरूक किया।
5 of 5
एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनी छात्रा विनीता यादव
- फोटो : अमर उजाला
विनीता यादव ने प्रधानाचार्या की जिम्मेदारियों की बखूबी निभाया। उसने कहा कि यह सब उसके लिए किसी सपने से कम नहीं है। उसे बहुत अच्छा लगा है। उसका सपना शिक्षक बनना है। वह भविष्य में भी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएगी।