फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 माह का मासूम जिंदा जला

Sat, 24 Apr 2021 08:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Apr 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
ten month old baby burnt alive after fire broke out at the house in firozabad
मासूम बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के गांव नगला दल में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 10 माह का मासूम जिंदा जल गया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पीड़ित परिवार को पुलिस को सूचना दिए बिना ही मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। आग से हजारों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया है। 

ten month old baby burnt alive after fire broke out at the house in firozabad
आग में जला घरेलू सामान - फोटो : अमर उजाला
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला दल निवासी धर्मेंद्र बघेल ऑटो चालक हैं। शनिवार दोपहर तकरीबन ढाई बजे करीब धर्मेंद्र गांव की चौपाल पर गया था। इस दौरान उसकी पत्नी विजय देवी और चार साल की बेटी धान्या घर के बाहर बैठे थे। उसका 10 माह का मासूम बेटा शौर्य घर में सो रहा था। तभी अचानक घर में आग लग गई। 
ten month old baby burnt alive after fire broke out at the house in firozabad
मासूम बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र के घर से धुआं उठते हुए गांव की महिलाओं ने शोर मचाया। चीखपुकार की आवाज पर ग्रामीण जुट गए। कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मासूम शौर्य की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ten month old baby burnt alive after fire broke out at the house in firozabad
पीड़ित परिवार के घर में जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
घर में आग लगने के बाद धर्मेंद्र की पत्नी विजय देवी घर की ओर भागी लेकिन आग ने विकराल रूप धारण लिया था। ऐसे में महिलाओं और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान वह कह रही थी कि घर में मेरौ शौर्य सोइ रयोएं, अरे बाकूं कोई बचाइ लेऊ। आग के बुझने के बाद शौर्य का शव देखकर वह बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
ten month old baby burnt alive after fire broke out at the house in firozabad
आग में जला घरेलू सामान - फोटो : अमर उजाला
आग से हजारों रुपये का घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगी। घटना के संबंध में सीओ टूंडला देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव नगला दल में हुई घटना बेहद दुखद है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed