{"_id":"5e0b889f8ebc3e88110a4dce","slug":"ten-development-projects-will-be-launch-in-new-year-2020-agra-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2020: नए साल में आगरा को मिलेंगी ये 10 बड़ी सौगात, सुधरेंगे ताजनगरी के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2020: नए साल में आगरा को मिलेंगी ये 10 बड़ी सौगात, सुधरेंगे ताजनगरी के हालात
Wed, 01 Jan 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल 2020 में ताजमहल के शहर आगरा को कई सौगात मिलने वाली हैे। इससे शहर के लोगों को कई समस्याओं से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। आगरा में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। नए साल की शुरुआत पर जनवरी में ही गंगाजल की सौगात मिलने वाली है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता क्षेत्र में कई सौगात मिलेंगी। अगली स्लाइड्स में जानिए नया साल आगरा के लिए क्या लेकर आएगा सौगात...
गंगाजल
- फोटो : अमर उजाला
यमुना पार को मिलेगा गंगाजल
नए साल की शुरुआत पर जनवरी में चार लाख लोगों को गंगाजल की सौगात मिलने वाली है। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर इसी सप्ताह गंगाजल पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसके बाद पुराने शहर काला महल, जीवनी मंडी, रावतपाड़ा से लेकर छावनी क्षेत्र में गंगाजल पहुंचेगा। यमुना पार को 100 एमएलडी पानी जनवरी में मिलने लगेगा। बीते साल जनवरी में ही सिकंदरा वाटरवर्क्स से 144 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति शुरू की गई थी।

कुबेरपुर लैंडफिल साइट
- फोटो : अमर उजाला
कूड़े का पहाड़ खत्म कर बनाया जाएगा पार्क
कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर 8.50 लाख मीट्रिक टन कूड़ा जमा है, जो पहाड़ की तरह से दिखता है। इस पुराने कूड़े के पहाड़ को खत्म कर यहां पार्क बनाया जाएगा। नए साल में कुबेरपुर की 72 एकड़ जमीन पर पार्क नजर आएगा। इसके लिए कैंपिंग और बायो माइनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। 27 करोड़ रुपये की लागत से यह काम किया जा रहा है। यहां पांच एकड़ जमीन पर पंचवटी पार्क आकर्षण का केंद्र होगा। यह मई तक बन जाएगा।

आगरा नगर निगम
घर पर ही जमा कर पाएंगे हाउस टैक्स
नगर निगम नए साल में हाउस टैक्स जमा करने के लिए नई शुरुआत करने वाला है। शहर के लोगों को नगर निगम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर पर ही अपने बैंक के एटीएम कार्ड को स्वाइप करके नगर निगम कर्मचारी को हाउस टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। नगर निगम के हर टैक्स इंस्पेक्टर को पॉश मशीन दी जाएगी, जिसमें नगर निगम के टैक्स का ब्यौरा होगा। घर पर टैक्स जमा करने के साथ इसी से रसीद भी मिल पाएगी। सुविधा जनवरी में शुरू होगी।

ताजमहल के बाहर कूड़े का ढेर
- फोटो : अमर उजाला
कूड़े से बनेगी बिजली
कूड़े के पहाड़ खत्म करने के बाद नगर निगम हर दिन शहर से निकलने वाले 750 मीट्रिक टन कचरे से बिजली बनाने की शुरुआत इसी साल करेगा। सुप्रीम कोर्ट में यह मामला चल रहा है, जिसमें पर्यावरण मंत्रालय और नीरी ने कूड़े से बिजली बनाने के प्लांट को हरी झंडी दे दी है। 10 से 15 मेगावाट बिजली हर दिन बनेगी।