फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल का दीदार करने आए लोग व्यू प्वाइंट की टिकट दर देखकर हो रहे भ्रमित, ये है कारण

Wed, 26 Aug 2020 06:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Aug 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Tajmahal Agra News: Tajmahal View Point Ticket Rate
ताजमहल आगरा: महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
अनलॉक के दौरान महताब बाग से ताजमहल का दीदार करने आ रहे लोग आगरा विकास प्राधिकरण के बोर्ड के कारण भ्रमित हो रहे हैं। महताब बाग ताज व्यू प्वाइंट का टिकट 50 रुपये का है, लेकिन बोर्ड पर 20 रुपये दर्ज हैं। ऐसे में पर्यटक भ्रमित हो रहे हैं और कर्मचारियों से कहासुनी भी हो रही है। 
Tajmahal Agra News: Tajmahal View Point Ticket Rate
बोर्ड पर लगी टिकट दर - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने आए कानपुर के सुधीर चौबे का कहना है कि बोर्ड पर गलत रकम अंकित होने से ऐसा लगा कि कर्मचारी हमसे ज्यादा पैसे ले रहा है, लेकिन टिकट पर 50 रुपये ही लिखे हुए थे। बोर्ड तो सही करा देना चाहिए।
Tajmahal Agra News: Tajmahal View Point Ticket Rate
ताज व्यू प्वाइंट का टिकट - फोटो : अमर उजाला
एडीए सचिव आरपी त्रिपाठी का कहना है कि व्यू प्वाइंट शुरू हुआ तो उसके तुरंत बाद ही लॉकडाउन लग गया। जल्द ही नया बोर्ड लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tajmahal Agra News: Tajmahal View Point Ticket Rate
महताब बाग से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
व्यू प्वाइंट को अनलॉक में खोला गया है। ताजमहल न देख पाने वाले सैलानी यहां आकर फोटो खिंचाते हैं। 
 
विज्ञापन
Tajmahal Agra News: Tajmahal View Point Ticket Rate
आगरा किला का गेट बंद - फोटो : Amar Ujala
कोरोना संक्रमण के चलते अभी आगरा में स्मारकों पर तालाबंदी है। एक सितंबर से आगरा किला और ताजमहल को छोड़कर अन्य स्मारकों को खोला जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed