फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: उफनाई चंबल, गांवों की तरफ बढ़ने लगा पानी, किसानों की फसल डूबीं

Wed, 26 Aug 2020 12:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Aug 2020 12:07 PM IST
सार

यमुना नदी का जलस्तर पांचवें दिन भी दो फीट बढ़ा। वहीं तीन दिनों तक स्थिर रही उटंगन भी मंगलवार को दो फीट बढ़ गई।

विज्ञापन
Chambal River Water Increased Due To Rain Water Discharge
चंबल का पानी - फोटो : अमर उजाला
काली सिंध, पार्वती नदी और कोटा बैराज से आने वाले पानी के कारण उफनाई चंबल का पानी तटीय गांवों की तरफ बढ़ने लगा है। मंगलवार को नदी का जलस्तर 24 घंटे में चार मीटर और चढ़कर 124 मीटर हो गया है। सोमवार को जलस्तर 5 मीटर चढ़कर 115 से 120 मीटर पर पहुंचा था। बुधवार सुबह चंबल नदी में पानी का स्तर 121 मीटर पहुंच गया।
Chambal River Water Increased Due To Rain Water Discharge
तहसीलदार बाह हेमचंद्र शर्मा ने राजस्व विभाग के साथ जायजा लिया - फोटो : अमर उजाला
मऊ की मढै़या, गुढ़ा, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, भगवानपुरा, झरनापुरा, पुरा डाल, पुरा शिवलाल, धांधूपुरा, उमरैठापुरा, क्योरीपुरा, कछियारा, डगौरा, रेहा आदि गांवों में पानी पहुंचने की आशंका है। ग्रामीण बुधवार को सुबह से जलस्तर पर निगाह टिकाए रहे। मंगलवार को तहसीलदार बाह हेमचंद्र शर्मा ने राजस्व विभाग के साथ जायजा लिया था।

ये भी पढ़ें- आगराः बंद चल रहे शेल्टर होम में मिली चार लड़कियां, डीपीओ को नोटिस जारी
Chambal River Water Increased Due To Rain Water Discharge
चंबल का पानी - फोटो : अमर उजाला
गुढ़ा, गोहरा, डगोरा, उमरैठा, भगवान पुरा आदि गांवों के पास कछार की फसलें, पास में बनाए गए भूसे के कूप डूब गए हैं। पशुओं के लिए चारे का संकट होगा। चंबल का पानी भरने से नहर का पंप हाउस बंद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chambal River Water Increased Due To Rain Water Discharge
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
यमुना और उटंगन भी दो फुट चढ़ीं
यमुना नदी का जलस्तर पांचवें दिन भी दो फीट बढ़ा। वहीं तीन दिनों तक स्थिर रही उटंगन भी मंगलवार को दो फीट बढ़ गई। इससे करीब 25 गांवों में कछार के निचले इलाके में खड़ी बाजरे के खेतों में पानी भर गया है। सड़ने की आशंका से किसान कच्ची फसल काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Chambal River Water Increased Due To Rain Water Discharge
नदी में नहाने के लिए छलांग लगाता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
पानी का स्तर लगातार बढ़ने से मछलियां भी मर रही हैं। बुधवार सुबह कई मछलियां चंबल में मरी दिखाई दीं। कुछ ग्रामीण इन मछलियों को घर ले गए। चंबल में जलस्तर बढ़ने से स्टीमर को भी बंद कर दिया है। वहीं कुछ बच्चे यमुना और उटंगन में नहाने से भी नहीं चूक रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed