{"_id":"5f828f138ebc3e9b8268b907","slug":"tajmahal-tourist-only-2500-tickets-sold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार वीकेंड में दिख रही पर्यटकों कमी, ताजमहल पर आए कम सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार वीकेंड में दिख रही पर्यटकों कमी, ताजमहल पर आए कम सैलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल पर बीते शनिवार को जहां 5071 पर्यटक आए थे, इस शनिवार केवल 3919 पर्यटक ही आ पाए। इनमें केवल 25 विदेशी पर्यटक हैं, जबकि बीते शनिवार 53 विदेशी पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आए थे। पिछले शनिवार को ताजमहल में पांच हजार पर्यटकों की लिमिट पूरी हो गई थी।
2 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के कारण संस्कृति मंत्रालय ने हर दिन 5 हजार पर्यटकों के आने की मंजूरी दी है, जिसमें सुबह और शाम की पाली में 2500-2500 पर्यटक आ सकते हैं। इस शनिवार ताज निहारने के लिए देश के 3894 पर्यटक और 25 विदेशी सैलानी आए। इनमें बच्चों की संख्या 369 रही। ताजमहल आए सैलानियों में से 1512 ने मुख्य गुंबद पर टिकट लेकर शाहजहां मुमताज की कब्रों को भी देखा।
3 of 5
ताजमहल पर फोटो खिंचाती महिला पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल पर शनिवार की सुबह की पाली में पर्यटकों को टिकट न मिल पाई। पूरी 2500 टिकटें पहले से बुक हो चुकी थीं, जिस वजह से दोपहर में 12 बजे के करीब पहुंचे सैलानियों ने क्यूआर कोड से टिकटें बुक करने का प्रयास किया, लेकिन टिकटें न मिल पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों ने सर्वर संबंधी शिकायत की, जिसके बाद पता चला कि पहले स्लॉट की सभी 2500 टिकटें बिक चुकी हैं। इसलिए दोपहर में दूसरे स्लॉट पर ही टिकटें मिल पाईं। ऐसे पर्यटकों ने दूसरे स्लॉट की टिकटें बुक कराकर किला और अन्य स्मारकों का रुख किया।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल पर मास्क पहनकर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में प्रवेश के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क की जांच हो रही है, लेकिन स्मारक के अंदर पहुंचते ही सैलानी मास्क उतार कर लापरवाही बरत रहे हैं। ताज के अंदर सेल्फी और फोटो के चक्कर में सेंट्रल टैंक पर डायना सीट और रॉयल गेट के साथ मुख्य मकबरे पर बिना मास्क के ही पर्यटक नजर आ रहे हैं। एएसआई कर्मचारियों की चेतावनी को भी पर्यटक दरकिनार कर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।