फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहलः सर्वर फेल होने के बाद पर्यटन सीजन में उठी यह मांग, नहीं होगी पर्यटकों को परेशानी

Thu, 24 Oct 2019 12:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Oct 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Tajmahal Southern Gate Opened in Tourist Season Demands By Local People
tajmahal - फोटो : tajmahal
ताजमहल पर पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सर्वर डाउन होने से दोनों दिन पर्यटकों को हुई परेशानी के मद्देनजर दक्षिणी गेट के व्यापारियों ने भीड़ बढ़ने पर दक्षिणी गेट से प्रवेश खोलने की मांग की है। दक्षिणी गेट निवासी और खुद्दाम ए रोजा कमेटी अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से कहा है कि ताज में भीड़ बढ़ने पर पर्यटक सीजन के दौरान दक्षिणी गेट से भी प्रवेश दिया जाए, इससे दोनों पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की कतार नहीं लगेगी और भीड़ प्रबंधन भी हो पाएगा। दक्षिणी गेट पर टर्न स्टाइल गेट नहीं है। ऐसे में मैनुअल प्रवेश में पर्यटकों को यहां दिक्कत नहीं आएगी।
Tajmahal Southern Gate Opened in Tourist Season Demands By Local People
ताजमहल पर पश्चिमी गेट पर टिकट लेने वाली की लगी भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि ताजमहल पर बुधवार को भी सर्वर डाउन होने के कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सर्वर डाउन होने से टर्न स्टाइल गेट बंद रहे, जिससे पर्यटकों को मैनुअल टिकट चेकिंग के बाद साइड गेट से प्रवेश दिया गया। आधा घंटे तक पूर्वी और पश्चिमी गेट पर तकनीकी खामी रही। दिल्ली से आई तकनीशियनों की टीम ने दो दिन से चली आ रही इस समस्या को दूर करने का दावा किया है।
Tajmahal Southern Gate Opened in Tourist Season Demands By Local People
ताजमहल पर लग गईं लंबी-लंबी कतारें (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सूर्योदय के समय दो बार टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश बंद हो गए। एक बार छह मिनट और दूसरी बार 24 मिनट के लिए सर्वर बंद हो गया। इससे पूर्वी और पश्चिमी गेट से सूर्योदय पर लालिमा में डूबे ताज का दीदार करने वाले पर्यटकों को देरी से प्रवेश मिल पाया। भीड़ बढ़ने पर एएसआई कर्मचारियों ने टर्न स्टाइल गेट की जगह साइड गेट से प्रवेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tajmahal Southern Gate Opened in Tourist Season Demands By Local People
टर्न स्टाइल गेट - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी ताज पर टर्न स्टाइल गेट का सर्वर बंद हो गया था। इससे पर्यटकों का प्रवेश और निकास दोनों ही रुक गया। बुधवार को सुबह प्रवेश में ही दिक्कत रही। पर्यटकों की वापसी तब तक  शुरू नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Tajmahal Southern Gate Opened in Tourist Season Demands By Local People
tajmahal - फोटो : social media
अधीक्षण पुरातत्वविद, एएसआई, वसंत कुमार स्वर्णकार का कहना है कि यह तकनीकी खामी है, लेकिन इसे दूर कर लिया गया है। दिल्ली से तकनीशियनों की टीम ने सर्वर से जुड़ी समस्या को सुलझा लिया है। पर्यटकों को सर्वर डाउन रहने पर वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये प्रवेश दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed