फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल पर 372 साल में पहली बार हो रहा ये काम, लगेंगे छह महीने

Wed, 25 Mar 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
TajMahal Main Marble Dome Cleaning Begins In 372 Years Of History
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर बंद किए गए ताजमहल के मुख्य गुंबद की सफाई की जा रही है। दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल के तामीर होने के 372 साल बाद पहली बार संगमरमरी गुंबद की सफाई की जाएगी। 

 
TajMahal Main Marble Dome Cleaning Begins In 372 Years Of History
ताजमहल में पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
मुल्तानी मिट्टी के लेप वाले मडपैक से इसे साफ करने का काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की रसायन शाखा ने शुरू कर दिया है। इसमें छह महीने का समय लग सकता है। कोरोना वायरस के कारण ताजमहल 31 मार्च तक के लिए बंद है। ताज के मुख्य गुंबद पर पाड़ बांधने का काम शुरू कर दिया गया है। 
 
TajMahal Main Marble Dome Cleaning Begins In 372 Years Of History
ताजमहल में सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
पर्यटकों के न होने के कारण गुंबद पर लोहे के पाइप ले जाने में परेशानी नहीं हो रही है। कोरोना वायरस के कारण ताज पर सितंबर तक पर्यटकों की संख्या कम रहने का अनुमान है। 30 लाख की लागत से होने वाले मडपैक का काम एएसआई भी सितंबर के अंत तक पूरा कर लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
TajMahal Main Marble Dome Cleaning Begins In 372 Years Of History
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
चार साल तक चला ताज का मडपैक संसदीय कमेटी की सिफारिश पर ताज के पीलेपन को दूर करने के लिए 2015 में मीनारों समेत ताजमहल पर मडपैक किया गया था। 
 
विज्ञापन
TajMahal Main Marble Dome Cleaning Begins In 372 Years Of History
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला
साल 2019 में गुंबद पर मडपैक से पहले छत की लोड बीयरिंग कैपेसिटी के बाद मडपैक पर सहमति बनी। एएसआइ की इंजीनियरिंग शाखा ने अध्ययन के बाद मडपैक के लिए पाइप लगाने की मंजूरी दे दी। रॉयल गेट की तरफ से गुंबद का काम शुरू होगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed