फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown Agra: समाज के लिए 'खतरा' बने लोगों पर बरसाईं लाठियां, किसी से कराई उठक-बैठक

Wed, 25 Mar 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Mar 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update Lockdown In Agra Second Day Police
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ जहां सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरे पूरा देश 21 दिन तक लॉकडाउन कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोग घरों से निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार को आगरा में पुलिस ने बिना जरूरी काम के बाहर घूमने वालों पर कार्रवाई की। किसी से बीच सड़क पर उठक-बैठक करवाई गई तो किसी पर लाठियां भांजी। इस दौरान कई वाहनों के चालान भी काटे गए। अगली स्लाइड् में देखिए लॉकडाउन के दूसरे दिन का हाल...
Coronavirus Update Lockdown In Agra Second Day Police
लोगों से पूछताछ करती आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लॉक डाउन का पालन कराने के लिए मंगलवार सुबह से ही पुलिस सड़कों पर रही। चार पहिया और दो पहिया वाहन लेकर बिना वजह निकले लोगों को रोका गया। इसके बाद ई चालान भी काटे गए। पुलिस द्वारा लोगों को हिदायत दी गई कि वह बिना वजह घर से ना निकलें। कम से कम लोगों से मिले, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाया जा सके।
 
 
Coronavirus Update Lockdown In Agra Second Day Police
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने वालों को पुलिस कुछ इस तरह सजा दी। एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक को महिला दरोगा ने उठक-बैठक लगवाईं। इसका वीडियो वायरल हो गया। हालांकि थाना पुलिस किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार कर रही है। उधर, एक और वीडियो वायरल हुआ, जो बालूगंज बताया गया है। इसमें एक पुलिसकर्मी बाइक सवारों पर पुलिस ने लाठियां बरसता नजर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Update Lockdown In Agra Second Day Police
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू किया गया था। आगरा में सोमवार से लॉक डाउन शुरू हो गया था। मगर लॉक डाउन के दौरान भी बड़ी संख्या में सड़कों पर निकल रहे थे। बाजार जरूर बंद रहे थे। लॉकडाउन का पालन ना होने के कारण मंगलवार से पुलिस ने सख्ती कर दी। चौराहों पर बैरियर लगा दिए गए, जो लोग अपने वाहनों से आए उनसे पुलिस ने कारण पूछा। इस दौरान पुलिसकर्मी एक से दो मीटर दूर खड़े रहे।
 
विज्ञापन
Coronavirus Update Lockdown In Agra Second Day Police
आगरा पुलिस द्वारा लोगों को किया गया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर निकल रहे लोगों को बताया गया कि आप निकल रहे हैं तो संक्रमण का खतरा है। घर से बाहर निकलने का कारण ना बताने वाले लोगों के वाहनों के चालान काटे गए। कई वाहन सीज भी किए गए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed