फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्मीद: ताज नगरी में जल्द छटेंगे संकट के बादल, फिर लौटेगी पर्यटन की बहार, स्मारक होंगे गुलजार

Mon, 24 Aug 2020 07:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Aug 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Tajmahal Agra News: photos of taj mahal and other monuments during months of lockdown
ताजमहल आगरा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में पांच महीने के लंबे इंतजार के बाद एक सितंबर से पर्यटक सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, एत्माउ्ददौला आदि स्मारकों में मास्क पहनकर घूम सकेंगे। प्रशासन ने इन सभी स्मारकों में बफर जोन समाप्त कर दिया है। यह स्मारक निर्धारित समय पर खोले और बंद किए जाएंगे। हालांकि ताजमहल और आगरा किला के दीदार को अभी इंतजार करना होगा। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि स्मारक खुलने से पर्यटन उद्योग पर छाए संकट के बादल छटेंगे। फिर पहले जैसी बहार आएगी। पर्यटकों से स्मारक गुलजार होंगे। 




Tajmahal Agra News: photos of taj mahal and other monuments during months of lockdown
ताजमहल आगरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस का प्रभाव शुरू हुए पांच महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है। यहां पहला मरीज तीन मार्च को मिला था। वायरस जूता कारोबारी के परिवार के साथ इटली से आया था। 24 मार्च को जब लॉकडाउन लगा, तब आगरा में आठ मरीज थे। कोरोना वायरस को देखते हुए 17 मार्च को ताजमहल समेत देश के सभी स्मारकों को बंद किया गया था, तब यह उम्मीद नहीं थी कि स्मारकों की यह बंदी रिकॉर्ड तोड़ देगी।
Tajmahal Agra News: photos of taj mahal and other monuments during months of lockdown
ताजमहल आगरा - फोटो : अमर उजाला
यह पहला मौका है, जब ताजमहल सहित आगरा के सभी स्मारक इतने लंबे समय से बंद हैं। इस बंदी से पर्यटन उद्योग से जुड़े चार लाख लोगों को रोजी-रोटी की चिंता सता रही है। हालांकि एक सितंबर से सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी और अन्य छोटे स्मारकों को खोलने का एलान हो गया है, लेकिन ताजमहल और आगरा किला कब खुलेंगे, इसका अभी कुछ पता नहीं है। हालांकि लोगों को उम्मीद है कि ताज नगरी में जल्द ही संकट के बादल छटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tajmahal Agra News: photos of taj mahal and other monuments during months of lockdown
ताजमहल आगरा: लॉकडाउन से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन उद्योग के लिए कोरोना काल के दिन बुरे सपने की तरह बीत रहे हैं। 17 मार्च से पहले सिर्फ शुक्रवार को छोड़कर ताजमहल पर्यटकों से गुलजार रहता था। रोज औसतन 18 हजार देशी-विदेशी पर्यटक ताज के दीदार को आते थे। वीकंड पर तो पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती थी, लेकिन कोरोना के कारण यह तस्वीर अब सन्नाटे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
Tajmahal Agra News: photos of taj mahal and other monuments during months of lockdown
आगरा किला: 17 मार्च से पहले और अब - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी तीनों विश्वदाय स्मारकों में शुमार है। जो पर्यटक ताजमहल आते थे, वो बाकी स्मारकों पर भी जाते थे। लेकिन कोरोना के कारण यहां भी सन्नाटा है। हालांकि जिला प्रशासन ने बफर जोन खत्म करते हुए ताजमहल और आगरा किला छोड़कर अन्य स्मारकों को एक सितंबर से खोलने के निर्देश दे दिए हैं। इससे पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में उम्मीद जगी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed