फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में भी तूफान ने मचाई तबाही, रॉयल और साउथ गेट के दो पिलर टूटकर गिरे, देखिए तस्वीरें

Fri, 13 Apr 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 13 Apr 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Taj mahal: two pillars of south and royal gate broken due to storm
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने शहर के साथ स्मारकों में भी जमकर तबाही मचाई है। ताजमहल में रॉयल गेट और दक्षिणी गेट के दो गुलदस्ता पिलर गिर पड़े। 
Taj mahal: two pillars of south and royal gate broken due to storm
ताजमहल का टूटा पिलर - फोटो : अमर उजाला
ताज के फोरकोर्ट में लगा नीम का पेड़ भी गिर गया। स्मारक के अंदर नुकसान की जांच अब गुरुवार सुबह की जाएगी। अंधेरा और आंधी तूफान, बारिश के रात तक जारी रहने के कारण एएसआई अधिकारियों की टीम गुरुवार को सभी स्मारकों को हुए नुकसान की जांच करेगी।
Taj mahal: two pillars of south and royal gate broken due to storm
ताज महल का क्षतिग्रस्त द्वार - फोटो : अमर उजाला
शाम को आए आंधी तूफान से ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार रॉयल गेट पर बड़ा हादसा टल गया। रॉयल गेट पर 11 छोटे गुंबदों के पास लगा गुलदस्ता पिलर तूफानी हवाओं में उखड़ गया और रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर नीचे जा गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj mahal: two pillars of south and royal gate broken due to storm
ताजमहल में टूटा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
धमाके के साथ गिरे गुलदस्ता पिलर से प्लेटफार्म के कई पत्थर टूट गए, वहीं दिव्यांगों के लिए बनाई गई रैंप भी टूट गई। गनीमत रही कि आंधी के कारण ताज को पहले ही खाली करा लिया गया था। 
विज्ञापन
Taj mahal: two pillars of south and royal gate broken due to storm
ताजमहल का टूटा पिलर - फोटो : अमर उजाला
जिस समय यह हादसा हुआ, कर्मचारी रॉयल गेट के नीचे ही खड़े थे। दूर दूर तक इसके टुकड़े फैल गए, वहीं दक्षिणी गेट पर भी ऊपर लगा गुलदस्ता पिलर छत पर ही गिर गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed