फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज चार लाख लोगों की जिंदगी में होगा उम्मीदों का सवेरा, 188 दिन बाद ताजमहल में लौटी रौनक

Mon, 21 Sep 2020 01:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal News: agra will be the dawn of expectations after taj mahal reopen
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को ताजमहल पर्यटकों के लिए खोले जाने के बाद इससे जुड़े करीब चार लाख लोगों की जिंदगी में उम्मीदों का नया सवेरा होगा। लंबे समय से बेकार पड़े हाथों को फिर रोजगार मिलेगा। मार्बल इनले, जरदोजी, रेस्त्रां जैसे कारोबार एक बार फिर पहले जैसे खड़े हो सकेंगे। होटल उद्यमी, फोटोग्राफर, गाइड भी मोहब्बत की निशानी में पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार हैं। 188 दिन बाद ताज का दीदार फिर से शुरू हुआ है।




 

Taj Mahal News: agra will be the dawn of expectations after taj mahal reopen
मार्बल के बने ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मार्बल इनले, जरदोजी, रेस्त्रां तीनों ही कारोबार काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर हैं। खासतौर पर मार्बल इनले और जरदोजी। दोनों से औसतन दो लाख लोग रोजगार पाते हैं। लगभग 535 करोड़ रुपये का कारोबार मिलता है। कुछ ऐसा ही रेस्त्रां कारोबार के साथ है। शहर में औसतन 500 रेस्त्रां हैं जिनमें देसी-विदेशी पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। 

Taj Mahal News: agra will be the dawn of expectations after taj mahal reopen
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
कम होगी नकारात्मकता
जरदोजी एसोसिएशन के संस्थापक फैजानुद्धीन ने कहा कि ताजमहल खुलने से उद्योग जगत में फैली नकारात्मकता कम होगी। जरदोजी उद्योग से जुड़े 50 हजार लोगों को फायदा पहुंचेगा। शहर में ऐसे करीब 100 शोरूम हैं, जहां पर्यटकों का आवागमन बढे़गा। 35 करोड़ रुपये का कारोबार मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal News: agra will be the dawn of expectations after taj mahal reopen
एंपोरियम में सफाई करते संचालक - फोटो : अमर उजाला
हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अस्थाना ने कहा कि मार्बल इनले उद्योग से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लगभग एक लाख लोगों को फायदा मिलेगा। पच्चीकारी, सादेकारी, कार्विंग जैसे काम शुरू हो सकेंगे। करीब 500 करोड़ का कारोबार हो सकता है। हालांकि हालात सामान्य करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जानी जरूरी है।
विज्ञापन
Taj Mahal News: agra will be the dawn of expectations after taj mahal reopen
ताजमहल आगरा: लॉकडाउन से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहा ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां कारोबार के लिए अनुकूल नहीं कही जा सकती। क्योंकि महामारी लगातार बढ़ रही। वहीं, स्मारक खुलने से शहरभर के लगभग 500 रेस्त्रां को ग्राहक मिलने की उम्मीद है। इनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर औसतन दो लाख लोगों को रोजगार जुड़ा है। बीते छह माह 50 करोड़ का नुकसान हो चुका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed