{"_id":"5fbdf6558ebc3e9bb15f059b","slug":"taj-mahal-ticket-book-before-tourist-reach-lapke-active","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: ऐतिहासिक स्मारक से मायूस लौट रहे सैलानी, दीदार करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: ऐतिहासिक स्मारक से मायूस लौट रहे सैलानी, दीदार करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Wed, 25 Nov 2020 11:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल पर दो महीने के अंदर 15 हजार से ज्यादा पर्यटक टिकट न मिलने के कारण वापस लौटे हैं। ऑनलाइन टिकटों को लपकों द्वारा पहले से बुक कर लिए जाने के खेल के कारण सैलानियों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। देश भर के कोने कोने से ताजमहल के दीदार के लिए आ रहे पर्यटकों को टिकट नहीं मिल रहा, जबकि लपके पहले से बुकिंग कराकर कालाबाजारी कर रहे हैं।
ताजमहल पर आए सैलानी फोटो खिंचाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड हेरीटेज वीक के पहले दिन 19 नवंबर को जब ताज में निशुल्क प्रवेश मिला, तब पूरे पांच हजार सैलानियों ने दीदार किया। कोरोना से बचाव की गाइडलाइन के तहत इतने ही सैलानियों को रोज दो शिफ्ट में दीदार ए ताज की अनुमति है। पिछले 15 दिन में ऐसा तीन बार हो चुका है जब टिकट पूरे पांच हजार बिके जबकि सैलानी 3000 से 3500 ही प्रवेश कर पाए। इसकी वजह यह रही कि अन्य टिकट लपकों के पास थे जो सैलानियों को नहीं मिल पाए। 15 हजार का आंकड़ा ऐसे ही उन टिकटों का है जो बुक तो हुए पर उन पर सैलानी ताज नहीं देख पाए।
ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले ही टिकट बुक कर लेते हैं लपके
ताजमहल पर 20 से ज्यादा लपके टिकट ब्लैक करने का काम कर रहे हैं। एक आईडी पर 20 टिकट मिल जाते हैं। लपके आईडी पर एक दिन पहले ही टिकट ले लेते हैं। अपने परिजनों की आईडी पर भी टिकट ले रहे हैं। एक एक लपका 200-200 टिकट ले रहा है।

ताजमहल में छाता लगाकर घूमते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
50 रुपये का टिकट 300 में बेच रहे
लपके ताज में प्रवेश का 50 रुपये का टिकट 300 में बेच रहे हैं। मुख्य गुंबद का 200 रुपये का टिकट 700 रुपये में बेच रहे हैं। ताज के गेट पर ही ये सक्रिय हैं। जिन सैलानियों को टिकट नहीं मिलते, उन्हें ब्लैक में देते हैं।

ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर ने सांसद से कैपिंग हटाने की मांग की
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सांसद प्रो एस पी सिंह बघेल से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें ताज महल में पर्यटकों के अवलोकन के लिए निर्धारित 5000 की संख्या को ख़त्म करने या बढ़ाकर 15 हजार करनेकी मांग की गई। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से तत्काल कदम उठवाने की माँग की गयी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सिविल एंक्लेव के निर्माण के लिये बाउंड्री का अधूरा पड़ा काम फिर से शुरू कराने के लिए कहा गया। मार्च 2018 से शुरू हुए बाउंड्री वॉल का काम ढाई साल से पूरा नहीं हो पाया। बाउंड्री के बाद ही सिविल एन्क्लेव का निर्माण शुरू हो पाएगा। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने संबंधित मंत्रियों व अधिकारियों से वार्ता कर इन समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कोरोना के कारण पर्यटन उद्योग पर आये इस भीषण संकट पर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधि मंडल में टूरिस्ट वेलफ़ेयर चैम्बर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल, संयोजक राजीव तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक जैन ओसवाल एवं सचिव अनूप गोयल उपस्थित रहे।