फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जून से बदल जाएगा ताजमहल में इंट्री सिस्टम, अब पर्यटकों को यहां से गुजरना होगा

Mon, 21 May 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 21 May 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
taj mahal entry system will change on june
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में इंट्री सिस्टम जून के पहले सप्ताह से बदलने वाला है। मेट्रो ट्रेन की तरह ताजमहल में इंट्री टर्न स्टाइल गेट से गुजरने के बाद ही होगा। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर नया सिक्योरिटी सिस्टम बनकर तैयार है। टिकटों की जांच के लिए टर्न स्टाइल गेट लगा दिए गए हैं। सोमवार से टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए तीन रंगों के सिक्के भी आ चुके हैं।

तस्वीरें: जून से बदल जाएगा ताजमहल में इंट्री सिस्टम, अब पर्यटकों को यहां से गुजरना होगा

taj mahal entry system will change on june
टर्न स्टाइल गेट - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पश्चिमी गेट पर गोदरेज कंपनी ने सात टर्न स्टाइल गेट लगा दिए हैं, जहां से पर्यटक टिकट लेकर प्रवेश करेंगे। पश्चिमी गेट में ताज के अंदर डाकघर के सामने पांच टर्न स्टाइल गेट लगाए गए हैं। इसी तरह रेवती के बाड़े में भी सात और पूर्वी गेट पर सीआईएसएफ कंट्रोल रूम के सामने निकासी के लिए पांच गेट लगाए गए हैं। 

तस्वीरें: जून से बदल जाएगा ताजमहल में इंट्री सिस्टम, अब पर्यटकों को यहां से गुजरना होगा

taj mahal entry system will change on june
टर्न स्टाइल गेट - फोटो : अमर उजाला
जून के पहले सप्ताह में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इंट्री के लिए तीन रंग के सिक्के आ चुके हैं। इसमें पीला रंग का सिक्का बच्चों के लिए, नीला भारतीय पर्यटकों के लिए और हरा विदेशी पर्यटकों के लिए होगा। हालांकि एएसआई अधिकारियों ने आगरा के लिए चौथे रंग के सिक्के भी मांगे हैं, जिन्हें सार्क और बिम्सटेक देशों के पर्यटकों को दिया जाएगा। आगरा में एडीए के पथकर के कारण चौथी श्रेणी है, जबकि पूरे देश में केवल तीन ही श्रेणियों में स्मारक के अंदर पर्यटक प्रवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: जून से बदल जाएगा ताजमहल में इंट्री सिस्टम, अब पर्यटकों को यहां से गुजरना होगा

taj mahal entry system will change on june
लाइन में लगे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में दोनों गेटों पर मौजूद काउंटर्स से टिकट खरीद कर जो पर्यटक अंदर प्रवेश करेगा, उसे सबसे पहले टर्न स्टाइल गेट से गुजरना होगा। मेट्रो की तरह सिक्कों को इस गेट पर टच करने से अपने आप टर्न स्टाइल गेट खुलेंगे। पर्यटक आगे सुरक्षा जांच कराएगा। उसके बाद डक्ट से प्रवेश मिलेगा। लौटते समय मेट्रो की तरह ही निकास वाले टर्न स्टाइल गेट पर इन सिक्कों को डालना होगा, तभी गेट खुलेंगे और पर्यटक बाहर निकल सकेंगे।
विज्ञापन

तस्वीरें: जून से बदल जाएगा ताजमहल में इंट्री सिस्टम, अब पर्यटकों को यहां से गुजरना होगा

taj mahal entry system will change on june
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
सोमवार से पश्चिमी गेट पर सिक्योरिटी सिस्टम की टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी। पूर्वी और पश्चिमी गेट के यह सिस्टम आपस में जुड़े होंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि अगर कोई पर्यटक पूर्वी गेट से प्रवेश करे और पश्चिमी गेट से बाहर निकल जाए तो उसका ब्यौरा मौजूद रहे। एक सप्ताह में पूर्वी और पश्चिमी गेट के टर्न स्टाइल गेटों को इंटर-कनेक्टेड कर दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed