ताजमहल पर वीकेंड में जबरदस्त भीड़ के कारण अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। रविवार को भी सुबह से भी भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं शनिवार को एक लाख से ज्यादा लोगों के ताजमहल पहुंचने के कारण पश्चिमी और पूर्वी गेट पर भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिसे काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इससे मची भगदड़ में महिलाएं और बच्चे गिर गए, जबकि एक किमी लंबी कतारों में लगे लोगों की धक्कीमुक्की में बच्चे और महिलाएं दब गए। पश्चिमी गेट की रेलिंग टूट गई। विदेशी सैलानियों को भी भीड़ में फंसकर परेशान होना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद पर्यटक ताज देखे बिना ही लौट गए। वहीं भगदड़, बच्चों के भीड़ में दब जाने की घटनाओं से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग चिंता में हैं। उनका कहना है कि अगर भीड़ प्रबंधन में बंद तीनों गेटों को खोल दिया जाए तो सैलानियों की मुश्किलें दूर की जा सकती हैं।
{"_id":"62f8b08f42461f31db0716f8","slug":"taj-mahal-crowd-uncontrolled-due-to-free-entry-lathi-charge-by-agra-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज पर बेकाबू भीड़, दब गए बच्चे और महिलाएं, भीड़ के निदान के लिए पूर्व अधिकारियों ने दिए ये सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज पर बेकाबू भीड़, दब गए बच्चे और महिलाएं, भीड़ के निदान के लिए पूर्व अधिकारियों ने दिए ये सुझाव
Sun, 14 Aug 2022 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर वीकेंड में जबरदस्त भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एक किमी लंबी लगी कतारें
ताजमहल पर सुबह 10 बजे के बाद हालात बेकाबू हो गए। पुरानी मंडी चौराहे पर शाहजहां गार्डन के गेट से प्रवेश के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पश्चिमी गेट पर प्रवेश द्वार से नीम तिराहे और आगे शाहजहां पार्क तक लाइन लगी रही तो पूरा रोड पर्यटकों से भरा रहा। यही हाल पूर्वी गेट का था, जहां दशहरा घाट तक कतारें लगी रहीं, जिसमें दो से तीन घंटे का समय प्रवेश में लगा।
आगरा: ताजमहल पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इस कारण बढ़ी भीड़
अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल पर नि:शुल्क होने के कारण भीड़ बढ़ी है। गुंबद पर प्रवेश हमने रोक दिया है। जो भीड़ बाहर है, वह पूरी अंदर आ जाती तो और हालात बिगड़ जाते। ताज में इतनी जगह नहीं। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में मुश्किलें आईं। शाम को लेबर गेट खोलकर लोगों को बाहर निकालना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के पीछे लाठी लेकर दौड़ते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई के पूर्व अधिकारियों के सुझाव
5 से 15 अगस्त तक स्मारकों में निशुल्क प्रवेश की घोषणा से ताज में भीड़ सबसे ज्यादा है। ऐसे में ताजमहल पर शरद पूर्णिमा के चमकी मेले में लाखों लोगों की भीड़ संभालने वाले एएसआई के पूर्व अधिकारियों और उस मेले में व्यवस्थाएं करने वालों का मानना है कि शाहजहां ने स्मारक में गेटों का इस्तेमाल इसलिए किया कि भीड़ प्रबंधन किया जा सके। अब भी अगर भीड़ प्रबंधन में बंद तीनों गेटों को खोल दिया जाए तो सैलानियों की मुश्किलें दूर की जा सकती हैं।
विज्ञापन
ताजमहल के गेट पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला