फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad: मेस के खाने को लेकर रोया था सिपाही, अब एडीजी ने खुद खाया भोजन, गुणवत्ता पर ये कहा...

Sun, 14 Aug 2022 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
ADG said the food is as per menu and of quality after Constable Wept Bitterly Over The Mess Food
एडीजी और सिपाही मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने आए आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइन की मेस का भी निरीक्षण किया। खाने की गुणवत्ता को खुद परखा और खाना खाने वाले सिपाहियों से बातचीत भी की। मीडिया से वार्ता के दौरान कहा पुलिस कर्मियों के वेलफेयर का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। सिपाही मनोज के द्वारा सवाल उठाए जाने पर एडीजी ने कहा पुलिस कर्मी ने सवाल उठाए थे उसी के तहत भोजन देखा। भोजन मेन्यू के अनुसार है और गुणवत्तापूर्ण है।


पुलिस कार्यालय सम्मन सेल  में तैनात सिपाही मनोज कुमार का मेस के भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में एसएसपी आशीष तिवारी सीओ लाइन हीरालाल कनौजिया व सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव से जांच करा रहे है। सिपाही मनोज कुमार अवकाश पर हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का रुख और सूत्रों के अनुसार, ऐसा लगा रहा है कि सिपाही मनोज के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई हो सकती है। 
ADG said the food is as per menu and of quality after Constable Wept Bitterly Over The Mess Food
मेस पहुंचे एडीजी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मेस के भोजन की जांच के बाद एडीजी बोले, पुलिस कर्मियों को मेस का जो खाना परोसा जाता है उसकी गुणवत्ता को एक राजपत्रित अधिकारी खुद सेवन करके चेक करता है। यहां पर एक दो नहीं करीब 250 कांस्टेबल का खाना तैयार होता है। जहां तक हमारे सिपाही मनोज कुमार के द्वारा मेस के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं उसकी जांच एसएसपी फिरोजाबाद आशीष तिवारी ने सीओ को सौंपी है।
ADG said the food is as per menu and of quality after Constable Wept Bitterly Over The Mess Food
सिपाही को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सिपाही मनोज को जबरन अवकाश पर भेजने के सवाल पर एडीजी ने कहा कि किसी को जबरन अवकाश पर नहीं भेजा है बल्कि वह अवकाश पर गया है। पुलिस कर्मियों को सीख देते हुए कहा कि पुलिस अनुशासित बल है,ऐसा कोई घटनाक्रम होने का जनता पर सीधे असर पड़ता है। पुलिसकर्मी अपनी बात रखने के अन्य तमाम माध्यम हैं, उनके माध्यम से अनुशासित ढंग से अपना पक्ष रखें। ताकि उसका हल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
ADG said the food is as per menu and of quality after Constable Wept Bitterly Over The Mess Food
फूट-फूटकर रोया सिपाही - फोटो : अमर उजाला
बता दें पुलिस कार्यालय के सम्मन सेल में तैनात सिपाही मनोज कुमार का मेस के खाने पर सवाल उठाते हुए का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। सिपाही इस दौरान रोटी दिखाते हुए कह रहा था कि आखिर ऐसे खाना कैसे खाऊं। 
विज्ञापन
ADG said the food is as per menu and of quality after Constable Wept Bitterly Over The Mess Food
सिपाही के हाथों में भोजन की थाली - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी आशीष तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीओ लाइन हीरालाल कनौजिया को सौंपी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed