फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल-किला-सीकरी स्मारक बंद, फूट-फूटकर रोई महिला पर्यटक, अधूरी रह गई ख्वाहिश

Wed, 18 Mar 2020 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Mar 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Closed Tourist Weep
फूट-फूटकर रोई महिला पर्यटक - फोटो : Amar Ujala
दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल के बंद होने से पर्यटक मायूस हुए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देश भर के स्मारक, पुरातत्व स्थलों, संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है। मंगलवार की सुबह ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे विदेशी पर्यटक ताजमहल को बंद देख भावुक नजर आए।

 
Taj Mahal Closed Tourist Weep
ताजमहल में सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल न देख पाने का इतना दुख पहुंचा कि एक विदेशी महिला पर्यटक वहीं फूट-फूट कर रोने लगी। आयरलैंड से ताजमहल का दीदार करने आगरा आई महिला पर्यटक ने पहले से ही अपना टूर पैकेज बनवा रखा था जिसमें उसे ताजमहल भी देखना था। लेकिन बीती रात भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि पूरे देश के एएसआई के अंतर्गत आने वाले सभी स्मारकों और म्यूजियम को कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। 
Taj Mahal Closed Tourist Weep
ग्यारह सीढ़ी से सैलानियों ने देखा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विदेशी महिला पर्यटक ने रोते हुए कहा कि वह सात समंदर पार से इस खूबसूरत स्मारक के दीदार करने के लिए आई थी। लेकिन ताजमहल को न देख पाने का बहुत दुख है। अब वह कल ही अपने देश रवाना हो जाएगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Closed Tourist Weep
आगरा किला पर बंदी का नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह उगते सूरज की रोशनी में ताजमहल और आगरा किला को करीब से निहारने की इच्छा पर्यटकों में अधूरी रह गई। हालांकि यमुना किनारे बने दशहरा घाट से सभी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया और वहीं से फोटो खिंचाकर अपनी मायूसी को काफी हद तक कम करने का प्रयास किया। आगरा किला पर बंदी का नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
Taj Mahal Closed Tourist Weep
दूर से देख पाए ताजमहल की झलक - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि विगत सोमवार को ताजमहल पर महज 8709 सैलानी आए थे, जबकि बीते सोमवार को 15 हजार सैलानियों ने ताजमहल देखा था। इस सोमवार को 7533 भारतीय पर्यटक, 1104 विदेशी पर्यटक और सार्क के महज 52 सैलानी ही आए। वीजा कैंसिल होने और कोरोना वायरस के खौफ के कारण सप्ताह भर में ही पर्यटकों की संख्या आधी रह गई। आगरा किला में 4 हजार तक और फतेहपुर सीकरी में दो से ढाई हजार सैलानी ही पहुंचे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed