फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल खुलने के साथ 21 सितंबर से छूट और बढ़ेगी, ये पाबंदियां होंगी खत्म

Wed, 09 Sep 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Sep 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Agra And Agra Fort Open Date News more relaxation in Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल और आगरा किला खुलने के साथ ही 21 सितंबर से छूट और बढ़ेगी। धर्मस्थल, ट्रेनिंग सेंटर, उच्च शिक्षण संस्थान पर छह माह से लटके ताले भी खुल जाएंगे। सामूहिक रूप से राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियां फिर शुरू होंगी। छह महीने से स्मारकों में ही नहीं, पर्यटन कारोबार में भी सन्नाटा है। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि स्मारक खुलने से ताजनगरी की रौनक लौट आएगी। 
Taj Mahal Agra And Agra Fort Open Date News more relaxation in Agra
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 21 सितंबर से कई प्रतिबंधों में छूट मिलेगी। एक तरफ ताजमहल खुलेगा, दूसरी तरफ परास्नातक छात्रों के लिए शिक्षण संस्थान में भी आवाजाही शुरू हो सकती है। 
Taj Mahal Agra And Agra Fort Open Date News more relaxation in Agra
मंदिरों के पट भी खुलेंगे - फोटो : अमर उजाला
मंदिर-मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु पूजा-पाठ कर सकेंगे। भीड़ नियंत्रण की बंदिश नहीं रहेगी। लेकिन कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना पड़ेगा। विवाह समारोह में मेहमानों की संख्या 30 से बढ़कर 100 हो जाएगी। मैरिज होम की बुकिंग हो सकेगी। सामाजिक, धार्मिक व राजनीति समारोहों में अधिकतम 100 लोग आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Agra And Agra Fort Open Date News more relaxation in Agra
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना नदी - फोटो : मनीष शर्मा
जब 21 सितंबर को ताजमहल और आगरा किला खुलेंगे तो शहर की रौनक भी लौट आएगी। पर्यटन उद्यमियों को उम्मीद है कि ताज खुलने के साथ उम्मीदों से भरी एक  नई सुबह होगी। ताजमहल में वो कशिश है कि दुनिया भर से इसके दीवाने खिंचे चले जाते हैं।
विज्ञापन
Taj Mahal Agra And Agra Fort Open Date News more relaxation in Agra
महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
इस फैसले से एक नई शुरुआत हुई
गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने कहा कि छह महीने से हम लोग घर पर खाली बैठे हैं। रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। ताज-किला खोलने से पहले भले ही 300 से 400 लोग आ रहे हों, लेकिन अब नई शुरुआत तो हुई। धीमे-धीमे पर्यटकों की संख्या बढ़ ही जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed