{"_id":"6a93a9bef22d1bbc0304ab27","slug":"burdened-by-debt-textile-traders-robbed-garment-dealer-in-agra-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी बन गए लुटेरे!: कर्ज होने पर पोशाक कारोबारी से की लूट, मथुरा से पकड़े गए; पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी बन गए लुटेरे!: कर्ज होने पर पोशाक कारोबारी से की लूट, मथुरा से पकड़े गए; पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा
Sun, 30 Aug 2026 09:33 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:33 AM IST
सार
कपड़ा व्यापारियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उन पर कर्ज हो गया था। कर्जदार रुपये देने के लिए दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर लूट की साजिश रची।
विज्ञापन
कमला नगर में हुई थी पोशाक कारोबारी से लूट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर में 25 अगस्त की आधी रात पोशाक कारोबारी आनंद गुप्ता से ढाई लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो कपड़ा व्यापारी हैं, जबकि दो मुखबिरी करने के आरोपी हैं। व्यापारियों ने कर्ज से परेशान होकर लूट की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस रविवार को खुलासा कर सकती है।
कमला नगर के जी ब्लॉक निवासी आनंद गुप्ता दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। अपने कर्मचारी को घर छोड़ने के बाद घर की गली में पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। तमंचा तानकर ढाई लाख रुपये, दो मोबाइल और टैबलेट से भरा थैला लूट ले गए। एक बदमाश ने मास्क तो दूसरे ने कैप लगा रखी थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बदमाश वारदात कर हाईवे की तरफ से बाइक लेकर गए थे। बदमाशों ने रावतपाड़ा से व्यापारी का पीछा किया था। एक जगह पर चेहरे भी आ गए। बाइक का नंबर भी मिल गया। पुलिस ने पड़ताल की तो सुराग भी हाथ लग गए।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मथुरा से दो लोग पकड़े गए हैं। वह कपड़ा व्यापारी हैं। वहीं दो लोग बाजार से ही हिरासत में लिए गए। दोनों पोशाक कारोबारी की दुकान के सामने ही काम करते हैं। कपड़ा व्यापारियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उन पर कर्ज हो गया था। कर्जदार रुपये देने के लिए दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर लूट की साजिश रची। इसके लिए पोशाक कारोबारी की दुकान के पास काम करने वाले युवकों से बात की। उन्हें लग रहा था कि रकम ज्यादा मिल जाएगी। मगर ऐसा नहीं हो सका। वह कैमरे कैद भी हो गए। काॅल डिटेल से भी पुलिस को सुराग मिला।