फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजनगरी की सड़कों पर निकला स्वच्छता प्रेमियों का कारवां, 20 हजार लोगों ने ली यह शपथ

Thu, 12 Dec 2019 08:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
swachhata jan jagran rally in agra
स्वच्छता रैली में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
सर्द हवाओं के साथ बादल और बारिश भी आगरा के 20 हजार से ज्यादा स्वच्छता प्रेमियों के जोश को कम न कर सके। बृहस्पतिवार की सर्द सुबह हाथों में तिरंगे लिए शहर के लोगों को सैलाब आगरा कॉलेज खेल मैदान पर उमड़ पड़ा, जहां से नगर निगम बोर्ड के दो साल पूरे होने के मौके पर स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। तिरंगे झंडों और तिरंगे गुब्बारों से सजे एमजी रोड से होकर स्वच्छता प्रेमियों का कारवां नगर निगम परिसर पहुंचा, जहां हजारों लोगों ने ‘मेरा घर, मेरा आगरा’ और ‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे, जो करेगा, उसे टोकेंगे’की शपथ ली।
swachhata jan jagran rally in agra
स्वच्छता रैली में शामिल गो - फोटो : अमर उजाला
ढोल नगाड़ों के साथ सुबह 9.30 बजे से ही शहर की सड़कों पर पार्षदों और राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ लोगों का हुजूम आगरा कॉलेज खेल मैदान पहुंचना शुरू हो गया। अप्सा के स्कूलों के हजारों बच्चे पहले से यहां कतारबद्ध होकर रैली के लिए तैयार थे। उनके हाथों में स्वच्छता अभियान से जुड़े संदेश वाली पट्टिकाएं लगी थी। 
swachhata jan jagran rally in agra
स्वच्छता रैली की झंडी दिखाकर रवाना किया - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज के खेल मैदान में हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच स्वच्छता रैली को क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने मेयर नवीन जैन के साथ तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर और झंडी दिखाकर रवाना किया। एमजी रोड पर रैली में शामिल लोगों का स्वागत फूलों की बारिश से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
swachhata jan jagran rally in agra
स्वच्छता रैली में स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता जागरूकता रैली एमजी रोड होते हुए नगर निगम परिसर पहुंची, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को गंदगी न करने देने की शपथ दिलाई। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी में भाजपा विधायकों के साथ मेयर नवीन जैन ने दो साल के कार्यकाल की स्मारिका का विमोचन किया, जिसमें नगर निगम बोर्ड द्वारा कराए गए विकास कार्य गिनाए गए हैं। नगर निगम परिसर में ही स्कूली बच्चों ने स्वच्छता को लेकर गीत और नाटकों का मंचन कर सफाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
swachhata jan jagran rally in agra
स्वच्छता रैली में स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम सफाई में किन मशीनों का उपयोग कर रहा है, स्वच्छता रैली में एमजी रोड पर यह भी प्रदर्शित किया गया। किसी परेड की तर्ज पर फूलों से सजी हुई सफाई में लगी मशीनें उनकी खासियतों के साथ रैली का हिस्सा बनीं। हर मशीन पर उसके काम करने और क्षमता की जानकारी दी गई। डिवाइडरों के किनारे से धूल मिट्टी खींचने वाली, कूड़ा उठाने वाली, चेन मशीन, डंपर, कांपेक्टर समेत पूरी मशीनरी का प्रदर्शन आम लोगों के सामने किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed